वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी से लेकर समीर रिजवी तक, IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने बिखेरी अपनी चमक

IPL 2026: आईपीएल के19वें सीजन में युवा खिलाड़ियों ने धमाल मचाया। समीर रिजवी, वैभव सूर्यवंशी, अंगकृष रघुवंशी, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Young Players Performance: आईपीएल 206 की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है। आईपीएल के 19वें सीजन कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। सीजन के शुरुआती 12 मुकाबलों में कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है।

आईपीएल 2026 में अब तक युवा खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी, समीर रिजवी की ताबड़तोड़ पारी, अंगकृष रधुवंशी की बेहतरीन पारी के साथ प्रिंस यादव की सटीक गेंदबाजी और हर्ष दुबे का ऑलराउंड प्रदर्शन ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। आइए, जानते इन खिलाड़ियों ने अब तक कैसा प्रदर्शन किया है।

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी

समीर रिजवी: यूपी टी20 लीग में सुर्खियां बटोरने वाले रिजवी ने आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 8 मुकाबले खेलते हुए महज 51 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा। रिजवी ने 5 मुकाबलों में 40.33 की औसत के साथ 121 रन जुटाए। आईपीएल 2026 में टीम ने एक बार फिर इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया। रिजवी अब तक इस भरोसे पर खरे उतरे हैं। उन्होंने इस सीजन 2 मुकाबलों में 160 की औसत के साथ 160 रन बनाए हैं, जिसमें 90 रन की पारी भी शामिल हैं। रिजवी दोनों ही मुकाबलों में डीसी की जीत के हीरो रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी: बिहार के इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने आयु-वर्ग और घरेलू क्रिकेट में सभी को प्रभावित किया। आईपीएल 2025 में वैभव ने 7 मैच खेले, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए। आईपीएल 2026 में यह युवा खिलाड़ी 2 मुकाबलों में 83 रन बना चुका है।आईपीएल 2026 में उनके अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 15 गेंदों में बनाए गए तूफानी अर्धशतक से हुई। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने एक और विस्फोटक पारी खेली, जिसने राजस्थान रॉयल्स की मजबूत शुरुआत की नींव रखी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के साथ वैभव की जोड़ी कमाल रही है।

अंगकृष रघुवंशी: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए रघुवंशी इस सीजन एक चमकते सितारे के रूप में उभरे हैं। मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने बैटिंग ऑर्डर में लगातार हाफ-सेंचुरी बनाकर सभी को प्रभावित किया है। इसके साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है।

IPL 2026 में प्रिंस यादव ने गेंदबाजी से बटोरी सुर्खियां

प्रिंस यादव: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तेज गेंदबाजी यूनिट को प्रिंस यादव के रूप में एक होनहार खिलाड़ी मिला है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किए गए इस युवा तेज गेंदबाज ने मौकों का पूरा फायदा उठाया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 20 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

हर्ष दुबे: विदर्भ के इस ऑलराउंडर ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलते हुए पावरप्ले में असरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 35 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 रन देकर 1 विकेट निकाला। लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध दुबे ने 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट