वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Sooryavanshi Create History: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि अपना नाम की है। भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 15 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेबिस के नाम था। ब्रेविस ने 2022 में 18 छक्के लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में फिन एलन भी शामिल है। जिन्होंने 2016 और 2018 में 18 छक्के लगाए हैं। अब इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने छक्के का सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया और अपना एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। वैभव सूर्यवंशी के नाम अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 30 छक्के हैं।

U19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रन (स्कोर) खिलाड़ी का नाम वर्ष
30 वैभव सूर्यवंशी 2026
18 डेवाल्ड ब्रेविस 2022
18 फिन एलन 2016, 2018
15 जैक बर्नहैम 2016
14 माइकल हिल 2008
14 निकोलस पूरन 2014

वैभव और म्हात्रे के बीच 142 रनों की साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की। इस दौरान आयुष म्हात्रे 53 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 87 रनों का योगदान दिया। आयुष के आउट होने के बाद वैभव ने अपना शतक 55 गेंदों में पूरा किया। वो फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं अंडर-19 में सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे क्रिकेट में एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उन्होंने दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप में UAE के खिलाफ़ खेली गई अपनी पारी में 14 छक्कों का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15 छक्के लगाए, जो अब एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली सबसे बड़ी पारी

सूर्यवंशी ने इस पारी में 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जो ICC के सभी एज ग्रुप टूर्नामेंट फाइनल में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उन्होंने 2007 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एडम गिलक्रिस्ट के 149 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, यह 175 रन इस एडिशन में अब भी तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!