वैभव सूर्यवंशी (Image- X/BCCI) 
क्रिकेट

लेडीज एंड जेंटलमेन...वो आ गया...वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, सचिन तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड!

Vaibhav Sooryavanshi Debut: आईपीएल 2026 में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी मिल गई है। 15 वर्षीय वैभव ने जर्सी मिलने के भावुक पल को साझा किया।

अर्पित शुक्ला

Vaibhav Sooryavanshi Received Senior Team India Jersey: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा देने वाले वैभव सूर्यवंशी ने उस भावनात्मक पल को याद किया है, जब उन्हें पहली बार भारतीय टीम की जर्सी दी गई। वैभव ने कहा है कि उस पल उन्हें लगा कि सबसे पहली बार उन्होंने बैट क्यों उठाया था।

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव ने कहा, "इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने जिस वजह से पहले दिन से बल्ला उठाया और अभ्यास के लिए मैदान पर गया। वह सपना अब पूरा हो गया है। उस सफर का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ। मैं सच में इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"

BCCI ने शेयर किया VIDEO

वैभव ने कहा, "मैंने जब वह टी-शर्ट देखी तो मुझे ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो। मैं मुस्कुराना बंद नहीं कर सका। कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। हमें उस समय प्रतिक्रिया देने के लिए शब्द नहीं मिलते। मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगा।"

बीसीसीआई ने वीडियो का कैप्शन दिया है, "लेडीज एंड जेंटलमेन, जिस पल का देश इंतजार कर रहा था, वो आ गया है। वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी में, इस बहुत खास पल के गवाह बनें।"

सचिन तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था। वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अगर सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारतीय सीनियर पुरुष टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन

सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की तरफ से आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने और ऑरेंज कैप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया। वैभव ने आईपीएल 2026 में आरआर के लिए 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 776 रन बनाए थे।

भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर नजर डालें तो टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को बेलफास्ट में 2 टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। एशियन गेम्स में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर को शुरू होगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज