वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi Meet: भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी का लोगों में क्रेज नजर आ रहा है। राजस्थान से बुजुर्ग फैन सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखने जिम्बाब्वे पहुंचीं। देखें ये इमोशनल वीडियो।

सृष्टि मौर्य

Vaibhav Sooryavanshi Meets Elderly Fan In Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज से पहले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है और अब हर किसी की नजर उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर टिकी है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान से एक बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ सिर्फ वैभव की बल्लेबाजी देखने के लिए जिम्बाब्वे पहुंची हैं।

'हम सिर्फ आपकी बैटिंग देखने आए हैं'

T20 सीरीज शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी की अपनी इस खास फैन से मुलाकात भी हुई। मुलाकात के दौरान बुजुर्ग महिला ने युवा बल्लेबाज को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'नमस्ते वैभव बेटा। मेरा पूरा परिवार आपका बहुत बड़ा फैन है। हम सिर्फ आपकी बल्लेबाजी देखने के लिए राजस्थान से जिम्बाब्वे तक आए हैं। आपने इतनी कम उम्र में हमें बहुत गर्व महसूस कराया है। भारत के लिए खूब रन बनाइए, देश का नाम रोशन कीजिए और भगवान हमेशा आपको सफलता दें।'

वैभव ने भी जीत लिया दिल

बुजुर्ग महिला की बातें सुनकर वैभव सूर्यवंशी भी भावुक नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'बहुत-बहुत धन्यवाद, आंटी। आपका आशीर्वाद और समर्थन मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है'। दोनों के बीच की ये मुलाकात सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही है।

IPL के बाद टीम इंडिया का टिकट

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए थे। इसी दमदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20 टीम में जगह दी। अब सभी को उम्मीद है कि युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे।

23 जुलाई से शुरू होगी T20 सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 23, 25 और 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है।

वीवीएस लक्ष्मण संभाल रहे जिम्मेदारी

इस दौरे के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर को आराम दिया गया है। उनकी जगह नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सुनील जोशी और हृषिकेश कानिटकर सहायक कोच के रूप में टीम के साथ मौजूद हैं।

भारत की युवा टीम के लिए ये सीरीज आने वाले समय के लिए काफी अहम मानी जा रही है, वहीं सभी की निगाहें अब इस बात पर होंगी कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर लोगों की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार