भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर

Indian Cricket Team: भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू की चर्चा तेज है। युवा बल्लेबाज की एंट्री से प्लेइंग इलेवन का संतुलन और चयन चुनौतीपूर्ण हो गया है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs IRE T20I Series: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 26 और 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेली जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम नए टी20 अभियान की शुरुआत करेगी। टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन टीम भारत इस सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है, जिन्होंने आईपीएल 2026 और इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की दावेदारी मजबूत कर ली है।

अन्य बल्लेबाजों के वैभव सूर्यवंशी की चुनौती

15 वर्षीय खिलाड़ी का उभरना टीम चयन के लिए एक दिलचस्प चुनौती पेश करता है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे स्थापित टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों ने हाल के महीनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए देश के सबसे होनहार युवा टैलेंट में से एक को टीम में शामिल करने का फैसला लेना मुश्किल होगा। श्रेयस अय्यर 3 दिसंबर 2023 को भारत की तरफ से आखिरी बार टी20 मैच खेले थे। करीब ढाई साल बाद अय्यर बतौर कप्तान टीम में वापसी कर रहे हैं। अय्यर उस बल्लेबाजी यूनिट की अगुवाई करेंगे जिसमें ईशान किशन, उप-कप्तान तिलक वर्मा और कई आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं।

नितीश रेड्डी चोट के कारण बाहर

चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी के बाहर होने के बाद आखिरी समय में भारतीय टीम में बदलाव करना पड़ा, जिससे प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे के लिए रास्ते खुले। गेंदबाजी संयोजन भी दिलचस्प होगा, जिसमें हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव मुख्य गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

दूसरी तरफ, आयरलैंड के सामने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण एक मुश्किल चुनौती है। नए कप्तान लॉर्कन टकर एक ऐसी टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें पॉल स्टर्लिंग, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल और कर्टिस कैम्फर जैसे अहम खिलाड़ी नहीं हैं। इस टीम में मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंदड़ा को शामिल किया गया है। भारत में जन्मे 29 वर्षीय जय साल 2021 में पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे, जिसके बाद वह इस सीरीज में आयरलैंड के लिए डेब्यू भी कर सकते हैं।

टी20 फॉर्मेट में आयलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा एकतरफा रहा है। साल 2009 से अब तक खेले गए सभी 8 मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। भारत इस सीरीज में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगा।

भारत और आयरलैंड का टी20 स्क्वॉड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड की टीम: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीस, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।

इनपुट- IANS

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग