फीबी लिचफील्ड (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

WPL 2026 में यूपी वारियर्स को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर हुई बाहर; टीम ने रिप्लेसमेंट का भी किया ऐलान

Amy Jones Replaced Phoebe Litchfield: यूपी वारियर्स की स्टार बैटर फीबी लिचफील्ड डब्ल्यूपीएल 2026 से बाहर हो गई है। टीम ने फीबी लिचफील्ड की जगह इंग्लैंड के एमी जोन्स को शामिल किया है।

उज्जवल सिन्हा

UP Warriorz Replace Injured Phoebe Litchfield: महिला प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वॉरियर्स को बड़ा झटका लगा है। यूपी वारियर्स की स्टार बैटर फीबी लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। यूपी वारियर्स का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम सीजन के 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे (5वें स्थान पर) है।

प्लेऑफ में पहुंचने के किसी भी संभावना को बनाए रखने के लिए टीम को आखिरी 2 लीग मैच जीतने हैं। यूपी वॉरियर्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फीबी लिचफील्ड इंजर्ड हैं और इस वजह से सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। फीबी लिचफील्ड को क्वाड इंजरी हुई है। वह इलाज और रिकवरी के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौटेंगी। वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से पहले फिट होने की कोशिश करेंगी।

फीबी लिचफील्ड ने इस सीजन खेले 6 मैच

महिला प्रीमियर लीग 2026 में फीबी लिचफील्ड को 6 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से 243 रन बनाए। फीबी यूपी की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी बनकर उभरी थीं। इसलिए उनका टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। लिचफील्ड की कमी को पूरा करना यूपी के लिए आसान नहीं होने वाला। फीबी लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए हुई नीलामी में 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था।

फीबी लिचफील्ड की जगह एमी जोंस को किया शामिल

फीबी लिचफील्ड के बाहर होने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड की 32 साल की विकेटकीपर एमी जोंस को टीम में शामिल किया है। एमी जोंस ने अब तक महिला प्रीमियर लीग का एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि टी20 फॉर्मेट का उन्हें अनुभव है। इंग्लैंड के लिए वह 125 टी20 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें 5 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 1,666 रन बनाए हैं।

यूपी वारियर्स के पास आखिरी दो मौके

यूपी वारियर्स ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं। इस सीजन के लीग राउंड में यूपी वारियर्स को 2 और मुकाबले खेलने है। यूपी वारियर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। यूपी की टीम को हर हाल में दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना