अंडर-19 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अंडर-19 विश्व कप 2026 का बिगुल बजा! शेड्यूल का हुआ ऐलान, 6 फरवरी को होगा खिताबी मुकाबला

Men’s Under-19 World Cup: आईसीसी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी किया। टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा। भारत-पाकिस्तान अलग ग्रुप में होंगे। कुल 16 टीमों की भागीदारी रहेगी।

संजय सिंह बिष्ट

Men’s Under-19 World Cup 2026: आईसीसी ने अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का 16वां संस्करण 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार मेजबानी की जिम्मेदारी जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास है, जबकि फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

16 टीमें लेंगी हिस्सा, जिम्बाब्वे और नामीबिया पहली बार मेजबान

आईसीसी ने बुधवार को पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप की घोषणा की, जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। खास बात यह है कि इस बार जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। यह पहली बार है जब दोनों देश मिलकर किसी वैश्विक आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं।

दो नई टीमों की एंट्री: तंजानिया पहली बार, जापान दूसरी बार

2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में दो नई टीमों को जगह मिली है। तंजानिया पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगा। इसके अलावा जापान दूसरी बार हिस्सा लेगा। इससे पहले वह 2020 में खेल चुका है। इन दोनों टीमों की एंट्री से टूर्नामेंट का दायरा और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ने वाले हैं।

टीमों का ग्रुप विभाजन घोषित

आईसीसी ने सभी 16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा है:

ग्रुप A

भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, न्यूजीलैंड

ग्रुप B

जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड

ग्रुप C

ऑस्ट्रेलिया (गत चैंपियन), आयरलैंड, जापान, श्रीलंका

ग्रुप D

तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष चार टीमें बुलावायो में होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट का शेड्यूल इस प्रकार है।

अंडर-19 विश्वकप 2026 का पूरा शेड्यूल

Date Team 1 Team 2 Place
15 जनवरी, गुरुवार USA भारत Queens Sports Club, Zimbabwe
15 जनवरी, गुरुवार जिम्बाब्वे स्कॉटलैंड Takashinga Sports Club, Zimbabwe
15 जनवरी, गुरुवार तंजानिया वेस्ट इंडीज HP Oval, Namibia
16 जनवरी, शुक्रवार पाकिस्तान इंग्लैंड Takashinga Sports Club, Zimbabwe
16 जनवरी, शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड Namibia Cricket Ground, Namibia
16 जनवरी, शुक्रवार अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका HP Oval, Namibia
17 जनवरी, शनिवार भारत बांग्लादेश Queens Sports Club, Zimbabwe
17 जनवरी, शनिवार जापान श्रीलंका Namibia Cricket Ground, Namibia
18 जनवरी, रविवार न्यूज़ीलैंड USA Queens Sports Club, Zimbabwe
18 जनवरी, रविवार इंग्लैंड जिम्बाब्वे Takashinga Sports Club, Zimbabwe
18 जनवरी, रविवार वेस्ट इंडीज अफगानिस्तान HP Oval, Namibia
19 जनवरी, सोमवार पाकिस्तान स्कॉटलैंड Takashinga Sports Club, Zimbabwe
19 जनवरी, सोमवार श्रीलंका आयरलैंड Namibia Cricket Ground, Namibia
19 जनवरी, सोमवार दक्षिण अफ्रीका तंजानिया HP Oval, Namibia
20 जनवरी, मंगलवार बांग्लादेश न्यूजीलैंड Queens Sports Club, Zimbabwe
20 जनवरी, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया जापान Namibia Cricket Ground, Namibia
21 जनवरी, बुधवार स्कॉटलैंड तंजानिया Takashinga Sports Club, Zimbabwe
21 जनवरी, बुधवार अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तान HP Oval, Namibia
22 जनवरी, गुरुवार जिम्बाब्वे जापान Namibia Cricket Ground, Namibia
22 जनवरी, गुरुवार वेस्ट इंडीज दक्षिण अफ्रीका HP Oval, Namibia
23 जनवरी, शुक्रवार USA पाकिस्तान Takashinga Sports Club, Zimbabwe
23 जनवरी, शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड Namibia Cricket Ground, Namibia
24 जनवरी, शनिवार श्रीलंका न्यूजीलैंड Queens Sports Club, Zimbabwe
24 जनवरी, शनिवार भारत ऑस्ट्रेलिया Queens Sports Club, Zimbabwe

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर