भारतीय महिला क्रिकेट टीम (सोर्स- बीसीसआई वुमन एक्स) 
क्रिकेट

U19 Women's T20 World Cup 2025: 7 महीने में दूसरी बार भारत ने जीता ICC का खिताब, टूर्नामेंट में अजय रही भारतीय टीम

अंडर-19 भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को हराया और 7 महीने में टीम इंडिया ने दूसरी बार आईसीसी की ट्रॉफी जीती।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का बोलबाला चल रहा है। टीम इंडिया ने 7 महीने में दूसरी बार आईसीसी की ट्रॉफी अपने नाम की है। अंडर-19 भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया है। वहीं 7 महीने पहले भारत की पुरुष टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी साउथ अफ्रीका को हराकर ही अपने नाम की थी।

दरअसल, आज अंडर-19 भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, टीम का ये फैसला काफी गलत साबित हुआ और टीम 20 ओवर में महज 82 रन ही बना पाई। इस दौरान भारत के तरफ से गोंगाडी त्रिशा ने तीन विकेट झटके।

दूसरी बार खिताब किया अपने नाम

जिसके बाद भारत ने जवाब में बड़े आसानी से ही 83 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट के करारी मात देकर आईसीसी की ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत के लिए बल्लेबाजी में भी सबसे ज्यादा रन गोंगाडी त्रिशा ने ही बनाए। उन्होंने 33 गेंद में 8 चौंकों की मदद ने 44 रन बनाए और भारत की जीत में महत्वपुर्ण भुमिका निभाई।

टूर्नामेंट में नहीं गंवाया एक भी मुकाबला

जानकारी के लिए बता दें कि अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक भी मुकाबले में हार का चेहरा नहीं देखा। इस टूर्नामेंट में भारत एक भी मुकाबला नहीं हारा है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अजय रहते हुए खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही है। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

7 महीने में भारत ने जीता दूसरा ICC खिताब

ज्ञाक हो कि भारतीय टीम को पिछले साल जून में 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीते हुए अभी सिर्फ 7 महीने हुए हैं। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। उस मैच में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था। पिछले 7 महीनों में भारत द्वारा जीता गया यह दूसरा विश्व कप है।

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई