-विनय कुमार
रविवार, 13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ICC T20 World Cup, 2022 का फाइनल मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर था, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और वह आगे निकल आया। खिताबी भिड़ंत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धुरंधर टॉम मूडी (Tom Moody) ने इंग्लैंड को नसीहत दी है कि वे पाकिस्तान के इन 2 बल्लेबाजों से सतर्क रहें।
Tom Moody ने Star Sports के स्पेशल प्रोग्राम में कहा, “पाकिस्तान की टीम किस्मत से इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची, और अब फाइनल में पहुंच चुकी है। यही तो पाकिस्तान क्रिकेट का कल रहा है। यह वो विरासत है जो पूर्व कप्तान इमरान खान (Imran Khan) छोड़ गए हैं। अब बाबर आजम (Babar Azam) और उनकी टीम के लिए अवसर है कि वे इस मुकाबले को जीतकर अपनी याद छोड़ जाएं। यह (ICC T20 World Cup, 2022) क्रिकेट का अलग फॉर्मेट भी हैं, तब वह 50 ओवर के मैच (ODI World Cup) में हुआ था। पाकिस्तान की टीम के लिए मौका है कि वे मेलबर्न के इस ग्राउंड में (Melbourne Cricket Ground Australia) इतिहास रच जाएं।"
पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर पर टॉम मूडी ने कहा, "देखिए, पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हारिस (Mohammad Haris) ने इस बैटिंग ऑर्डर जो प्रभाव छोड़ा है, और जिस अंदाज़ से वो खुलकर खेल रहे हैं, यह एक युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है। वे मैदान में उतरते ही पहली गेंद से ही शॉट्स लगाते हैं और बेखौफ बल्लेबाजी करते हैं। उनके इस अंदाज से टीम को की ताकत बढ़ी है। उनकी बल्लेबाज़ी में वेरिएस है।”
मूडी यहीं नहीं ठहरे, उन्होंने आगे कहा, "आप शान मसूद (Shan Masood) जैसे बैटर को नजरंदाज नहीं कर सकते, उन्होंने इस टूर्नामेंट में (ICC T20 World Cup, 2022) बहुत ही बढ़िया खेल दिखाया है। भले ही वे 150 की स्ट्राइक रेट से रन न बना रहे हों, लेकिन जो योगदान उन्होंने अब तक टीम के लिए दिया है, वह बड़ा महत्वपूर्ण है। मध्यम क्रम में आकर पार्टनरशिप कायम करना बड़ी बात होती है।"
यानी, एक बात साफ है कि टॉम मूडी ने इंग्लैंड की टीम को मोहम्मद हारिस और शान मसूद को कमतर नहीं समझने की हिदायत दी है।