सुरेश रैना (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत के धाकड़ खिलाड़ी और Mr. IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना का बर्थडे, जानें उनके बारे में कुछ रोचक बातें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना टीम के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक थे। जिन्होंने कई मौको पर भारत को जीत दिलाई है। रैना ने वनडे और टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनका 38वां जन्मदिन है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत में एक से बढ़कर एक क्रिकेट जगत में सुरामाओं ने जन्म लिया। जिन्होंने अपने खेल से ना केवल बारत में बल्कि विदेशों में भी डंका बचाया। ऐसे कई खिलाड़ी भी रहे, जो अपने खेल के साथ-साथ अपने लूक के लिए भी लड़कियों के दिल पर राज किया है। आज एक ऐसे ही खिलाड़ी का जन्मदिन है, जो काफी हैंडसम, अपनी शानदार फिल्डिंग और बल्लेबाजी के लिए मशहूर था। आज (27 नवंबर) Mr. IPL के नाम से फेमस सुरेश रैना का जन्मदिन है। वह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना टीम के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक थे। जिन्होंने कई मौको पर भारत को जीत दिलाई है। रैना ने वनडे और टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जन्म 27 नवंबर 1986 को गाजियाबाद में हुआ। तो चलिए जानते हैं रैना के जन्मदिन पर उनके करियर की कुछ अहम बातें...

डेब्यू पर 0 पर आउट हुए थे रैना

30 जुलाई 2005 को सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्हें तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ ने डेब्यू कैप दी थी। हालांकि रैना का पहला मैच काफी खराब रहा था। रैना ने पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया, उन्हें मुरलीधरन ने 0 पर एलबीडब्लू आउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद रैना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सुरेश रैना के रिकॉर्ड

सुरेश रैना ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और टी20 वर्ल्ड कप 2010 में रैना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​​रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टी20 मैच में शतक लगाया और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए टी20 शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रैना टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक लगाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं। खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

टी20 और IPL के सिकंदर थे रैना

सुरेश रैना टी20 में 6000 और 8000 रन बनाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं। रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, टीम इंडिया और उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ​​सुरेश रैना को यूं ही मिस्टर आईपीएल नहीं कहा जाता। वे आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। वहीं रैना ने लगातार 7 सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए, वह ऐसा करने वाले इकलौते आईपीएल खिलाड़ी हैं। सुरेश रैना इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप में भी शतक लगाया है। हालांकि इतने सारे रिकॉर्ड के बावजूद सुरेश रैना का करियर महज 33 साल की उम्र में खत्म हो गया।

धोनी के साथ लिया संन्यास

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था। इसी दिन सुरेश रैना ने भी इंटरनेशमल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह धोनी के काफी करीबी मानें जाते हैं। हालांकि सुरेश रैना ने संन्यास लेने से पहले भारतीय चयनकर्ताओं पर बड़े आरोप भी लगाए थे। रैना ने एक इंटरव्यू में चयनकर्ताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वे परेशानी को सामने वाले के सामने नहीं बताते। वहीं 2018 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना ने खुलासा किया था कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर करने की कोई वजह नहीं बताी थी।

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती