वाशिंगटन सुंदर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसे केवल एक कान से देता है सुनाई, लेकिन टीम इंडिया के लिए मचा चुका है शोर

वाशिंगटन सुंदर आज 5 अक्टूबर को अपना 25वाम जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1999 में तमिलनाडु में हुआ था। वह टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं, जिन्होंने 2017 में भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में हैं, जिन्होंने भारत के लिए खेलते हुए अपना कमाल दिखाया है। उन खिलाड़ियों में से एक हैं वाशिंगटन सुंदर, जिन्होंने कई मुकाबलों में यह साबित किया है कि वह भारत के शानदार खिलाड़ी हैं।

वाशिंगटन सुंदर आज 5 अक्टूबर को अपना 25वाम जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1999 में तमिलनाडु में हुआ था। वह टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं, जिन्होंने 2017 में भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

वाशिंगटन नाम रखने की खास वजह

वाशिंगटन सुंदर का नाम काफी अनोखा है, जिसे सुनकर हमेशा लोग इसके इस नाम को रखने की पीछे की वजह जानना चाहते हैं। वाशिंगटन का नाम उनके पिता एम. सुंदर ने रखा है, जो खुद भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन के घर से कुछ ही दूरी पर पूर्व फौजी रहा करते थे, जो उनका खेल देखने के लिए मरीना ग्राउंड में आया करते थे। उनका नाम पीडी वाशिंगटन था और इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे का भी नाम वाशिंगटन रख दिया।

एक ही कान से सुन सकते हैं सुंदर

वाशिंगटन सुंदर के बारे में ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि वह केवल एक काम से सुन सकते हैं। उनकी यह दिक्कत जन्म से ही है। लेकिन इस बात की जानकारी उनके माता-पिता को नहीं थी। लेकिन जब वाशिंगटन चार साल के हुए तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ और उन्होंने ये बात अपने माता-पिता को बताई। फिर उनका ट्रीटमेंट भी हुआ, लेकिन उनके सुनने की शक्ति वापस नहीं आ पाई।

कर चुके हैं कई रिकॉर्ड अपने नाम

वाशिंगटन सुंदर ने अपने करियर में कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। आईपीएल-2017 में रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज ऑफ स्पिनर के रिप्लेस के तौर पर उन्होंने डेब्यू मैच खेला था। उस समय वह केवल 17 साल के थे। वह उस उम्र में मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं, जो सबसे कम उम्र में ये इनाम पाने का नया आईपीएल रिकॉर्ड है। इसके अलावा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में महज 18 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के इस संस्करण में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने थे।

सुंदर का करियर

सुंदर ने अब तक अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में चार टेस्ट, 22 वनडे और 49 टी20 मैच खेल चुके हैं। जहां उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में 265 रन और 6 विकेट लिए हैं। जबकि वनडे में उनके नाम 315 रन और 23 विकेट हैं। वहीं टी20 में 160 रन और 44 विकेट हैं। वह भारत के उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जो आने वाले समय में अपना और भी बेहतर खेल दिखा सकते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल