रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

साल 2026 का डबल मजा, जबरदस्त सीरीज से शुरुआत करेगी टीम इंडिया! होगी रोहित-कोहली की मैदान पर वापसी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच 3 टी20 और 5 वनडे मुकाबलों की सीरीज होगी।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय टीम अगले साल 2026 में अपनी शुरुआत धमाकेदार सीरीज के साथ करेगी। इस दौरान भारत के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नीली जर्सी में दिखेंगे। अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में दोनों टीमें तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेंगी।

हालांकि इसके लिए अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी बार भारत के दौरा साल 2024 में किया था। इस दौरान किवी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-0 से अपने नाम किया था।

2026 में होगी जबरदस्त शुरुआत

टीम इंडिया व उसके फैंस के लिए अगले साल की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में होने वाली है। इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट पर गौर करें तो, न्यूजीलैंड की टीम 2026 के पहले महीने जनवरी में भारत आएगी। इस दौरान वो तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी।

खबर है कि इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो सकती है। जिसका आखिरी मुकाबला 30 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले जब किवी टीम ने भारत का दौरा किया था, तब उसे बेहदरीन प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

रोहित-विराट एक बार फिर मैदान में

सबसे बड़ी बात ये है कि अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारतीय टीम के लिए दो स्टार खिलाड़ी मैदान पर दिखेंगे। जी हां, दरअसल, हम रोहित शर्मा और विराट कोहली की बात कर रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में फैंस इनको दोबारा से वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखेंगे।

आखिरी बार किवी टीम भारत के दौरे पर साल 2024 में आई थी। इस वक्त किवी टीम ने इतिहास रचते हुए भारत को 3-0 से हराया था और सीरीज में एकतरफा कब्जा किया था। इस टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने का सपना भी चकनाचूर हो गया था।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी