टेम्बा बावुमा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

तीसरे वनडे में टेम्बा बावुमा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, इस आंकड़े से महज 13 रन हैं दूर

Temba Bavuma: भारत और साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा। टेम्बा बावुमा 2000 रन पूरे कर सकते हैं, मैच रोमांचक होने वाला है।

उज्जवल सिन्हा

Temba Bavuma Will Reach 2,000 ODI Runs: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-एडीसीए मैदान पर शनिवार 6 दिसंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले में दोनों टीमें 1-1 से जीत हासिल कर ली है। आखिरी मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है। वहीं इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

टेम्बा बावुमा इस मैच में 2000 वनडे रन पूरे कर सकते हैं। भारत दौरे पर सफलता की नई कहानी लिख रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा तीसरे वनडे में 2,000 रन का आंकड़ा छू सकते हैं। बावुमा को इसके लिए 13 रन की जरूरत है। बावुमा ऐसा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 22वें बल्लेबाज होंगे। बावुमा शायद इस आंकड़े को छू चुके होते अगर वह रांची में खेले गए पहले वनडे का हिस्सा होते। रांची वनडे में उन्हें आराम दिया गया था।

2016 में किया था डेब्यू

दूसरे वनडे में 46 रन की अहम पारी खेलने वाले बावुमा ने इस फॉर्मेट में अपने करियर की शुरुआत 2016 में की थी। इंजरी से प्रभावित करियर में उन्होंने अब तक खेले 54 मैचों की 52 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक की सहायता से बावुमा 1,987 रन बना चुके हैं। उनका औसत 42.27 रहा है।

बावुमा के पास डीविलियर्स की बराबरी करने का मौका

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत में सिर्फ 1 ही बार वनडे सीरीज जीती है। 2015-16 में 5 वनडे मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-3 से जीती थी। उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स थे। बावुमा के पास डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बनने का मौका है।

टेस्ट सीरीज को साउथ अफ्रीका ने 2-0 से किया अपने नाम

वनडे सीरीज से पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 0-2 से जीती थी। 2000 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने भारत का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका से तीसरे वनडे में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा। बावुमा एंड कंपनी तीसरे वनडे को जीतकर 2015-16 की उपलब्धि को फिर से दोहराना चाहेगी।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?