भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड दौरा हुआ खत्म...एशिया कप के अलावा भारत को खेलने होंगे इतने मैच, यहां देखे पूरा शेड्यूल

Team India Schedule after England Tour: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। अब भारत टीम का अगला मुकाबला एशिया कप में होगा। वहीं उसके बाद भारतीय टीम को कुल 20 मैच खेलने हैं।

उज्जवल सिन्हा

Team India Schedule after England Tour: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। इस दौरे पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 के ड्रॉ पर खत्म हुई। इंग्लैंड की टीम लीड्स और लॉर्ड्स में जीत हासिल की। वहीं भारतीय टीम को एजबेस्टन और ओवल टेस्ट में जीत मिली। जबकि मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा। इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

अब इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम को एशिया कप में भाग लेना है। भारतीय टीम का एक महीने तक कोई क्रिकेटिंग इवेंट नहीं है। एशिया कप का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। वहीं 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला होगा। इसके बाद ग्रुप का आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान से होगा। इसके बाद सुपर फोर में भारतीय टीम तीन मुकाबले खेलगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप के बाद क्या होगा भारतीय टीम का शेड्यूल

एशिया कप के बाद भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। इन तीन महीनों में भारत को 20 मुकाबले खेलने हैं। जिसमें 4 टेस्ट, 6 वनडे और 10 टी20 आई खेलने हैं। वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए टी20 के मुकाबले ज्यादा खेले जा रहे हैं। इस दौरान भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है। जहां भारतीय टीम 3 वनडे और 5 टी20 आई का मुकाबला खेलेगी। बाकी मुकाबले भारतीय टीम अपने घर पर ही खेलेगी।

एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज से होगा भिंड़त

एशिया कप के ठीक बाद भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 2 से 6 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 2 - 6 अक्टूबर अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट 10 - 14 अक्टूबर नई दिल्ली

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का करना होगा दौरा

वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। जहां सबसे पहले तीन वनडे खेले जाएंगे। उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो सकती है। दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी। भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 नंवबर को खत्म होगा।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल (वनडे सीरीज)

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 19 अक्टूबर पर्थ स्टेडियम, पर्थ
दूसरा वनडे 23 अक्टूबर एडिलेड ओवल, एडिलेड
तीसरा वनडे 25 अक्टूबर एससीजी, सिडनी

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल (T20 सीरीज)

मैच तारीख स्थान
पहला T20 29 अक्टूबर मनुका ओवल, कैनबरा
दूसरा T20 31 अक्टूबर एमसीजी, मेलबर्न
तीसरा T20 2 नवंबर बेलेरिव ओवल, होबार्ट
चौथा T20 6 नवंबर गोल्ड कोस्ट स्टेडियम
पांचवां T20 8 नवंबर द गाबा, ब्रिस्बेन

ऑस्ट्रेलिया के बाद अफ्रीका से होगा भिंड़त

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम को घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने हैं। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नंवबर से होगी। वहीं दूसरा टेस्ट 22 नंवबर से खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच का शेड्यूल
मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 14 - 18 नवंबर कोलकाता
दूसरा टेस्ट 22 - 26 नवंबर गुवाहाटी
टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। 30 नंवबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला रांची में होगा। वहीं दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। तीसरा वनडे मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 30 नवंबर रांची
दूसरा वनडे 3 दिसंबर रायपुर
तीसरा वनडे 6 दिसंबर विशाखापत्तनम
वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 9 दिसंबर को कटक से होगी। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान
पहला T20 9 दिसंबर कटक
दूसरा T20 11 दिसंबर मुल्लांपुर
तीसरा T20 14 दिसंबर धर्मशाला
चौथा T20 17 दिसंबर लखनऊ
पांचवां T20 19 दिसंबर अहमदाबाद

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला