कमलेश जैन   (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन का कार्यकाल खत्म, BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया

Kamlesh Jain Contract: भारतीय क्रिकेट टीम के फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन का कार्यकाल खत्म हो गया है। बीसीसीआई ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया है।

सृष्टि मौर्य

Kamlesh Jain BCCI Contract Non-Renewal: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ महीनों से खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही है। इसी बीच टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। बीसीसीआई ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

कमलेश जैन जून 2022 में भारतीय टीम के साथ जुड़े थे और करीब 4 साल से खिलाड़ियों की फिटनेस पर काम कर रहे थे। फिलहाल वो 3 महीने के नोटिस पीरियड पर हैं और बोर्ड से रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। दिसंबर में होने वाला न्यूजीलैंड दौरा उनका टीम के साथ आखिरी असाइनमेंट हो सकता है, हालांकि बीसीसीआई इससे पहले भी उन्हें रिलीज कर सकता है।

टीम के साथ जाएंगे दिल्ली

जैन अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ दिल्ली जाएंगे। चेन्नई के रहने वाले कमलेश जैन ने नितिन पटेल की जगह ली थी। नितिन पटेल के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाने के बाद जैन को टीम के साथ जोड़ा गया था।

पटेल बाद में मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। कमलेश जैन इससे पहले आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी काम कर चुके हैं। भारतीय टीम में उनके कार्यकाल के दौरान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच थे।

कमलेश जैन पर उठे सवाल

भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के लिए जैन पर भी सवाल उठाए गए थे। हालांकि, अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया और उनके खिलाफ किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात नहीं थी। बताया जा रहा है कि लगातार सीरीज और लंबे दौरों के कारण उन्हें परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा था।

BCCI से आधिकारिक बयान का इंतजार

बीसीसीआई की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में हाल के दिनों में कई बदलाव हुए हैं। सहायक कोच रयान टेन डोएशेट भी टीम से अलग हो चुके हैं, जबकि फील्डिंग कोच टी. दिलीप को हटा दिया गया है।

इससे पहले अभिषेक नायर ने भी टीम का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में कमलेश जैन का कार्यकाल खत्म होना भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में चल रहे बदलाव का एक और हिस्सा माना जा रहा है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल