IND W vs BAN W LIVE Score: भारत-बांग्लादेश की सेमीफाइनल में भिड़ंत, जानें Playing XI और हर LIVE अपडेट

India vs Bangladesh Women LIVE: महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत की नजर फाइनल में जगह बनाने पर है।
IND W vs BAN W LIVE Score
भारत-बांग्लादेश की सेमीफाइनल में भिड़ंतAI Image

India vs Bangladesh Women LIVE Score Updates: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ग्रुप-A में अपने तीनों मुकाबले जीतकर टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि बांग्लादेश ने ग्रुप-B में दूसरा स्थान हासिल कर अंतिम चार में जगह बनाई।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और बांग्लादेश की कमान निगार सुल्ताना के हाथों में है।

भारत की प्लेइंग XI

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश की प्लेइंग XI

दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून और मारुफा अख्तर।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और इसी लय को सेमीफाइनल में भी कायम रखना चाहेगी। टीम के लिए स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की सलामी जोड़ी अहम रहने वाली है, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा से भी महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद होगी।

दूसरी ओर बांग्लादेश के पास उलटफेर करने का मौका है। टीम ने ग्रुप चरण में दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और अब भारतीय टीम को चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल की हर गेंद, हर रन और हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

India vs Bangladesh Women LIVE Score: पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 45/1

स्मृति मंधाना के शुरुआती विकेट के बाद शेफाली वर्मा ने टीम की जिम्मेदारी संभाली और दबाव को हावी नहीं होने दिया। छठे ओवर में रबेया खान की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर शेफाली ने रनगति बनाए रखी। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 45/1 है, जबकि शेफाली 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

India vs Bangladesh Women LIVE Score: भारत को दूसरे ही ओवर में लगा पहला झटका

भारत को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा झटका लगा है। सुल्ताना खातून की गेंद पर स्मृति मंधाना 5 गेंदों में 2 रन बनाकर कैच थमा बैठीं, जिससे टीम इंडिया का पहला विकेट गिर गया।

India vs Bangladesh Women LIVE Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है।

India vs Bangladesh Women LIVE Score: 2024 के सेमीफाइनल का रीमैच

भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला 2024 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल की याद भी ताजा कर रहा है। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इस बार भी भारतीय टीम को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी लीग मैच जीते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com