टीम इंडिया ने तिरंगा फहराया  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

विदेशी धरती पर देशभक्ति का रंग, टीम इंडिया ने 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गॉल में फहराया तिरंगा

India Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीलंका के गॉल में ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने फहराया तिरंगा।

सृष्टि मौर्य

Team India Hosts National Flag At Galle: भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस खास अंदाज में मनाया। श्रीलंका के गॉल में ऐतिहासिक 600वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने इस खास मौके पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल और टीम के बाकी सदस्य तिरंगा फहराते और स्वतंत्रता दिवस मनाते नजर आए।

भारत के लिए ऐतिहासिक पल

इस मौके की खास बात ये भी है कि भारत आज ही श्रीलंका के खिलाफ अपना ऐतिहासिक 600वां टेस्ट मैच खेलने उतर रहा है। इस मुकाबले के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में 600 मैच खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगा।

भारत से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसके साथ ही भारत 600 टेस्ट खेलने वाली पहली एशियाई टीम भी बन जाएगी।

क्या बोले शुभमन गिल?

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए ये मौका और भी खास है। गिल ने मैच से पहले कहा कि देश के लिए खेलना हमेशा बहुत बड़ा सम्मान है, लेकिन 600वें टेस्ट में कप्तानी करना और वो भी स्वतंत्रता दिवस के दिन, इस पल को और खास बनाता है।

उन्होंने कहा कि वो इस ऐतिहासिक मुकाबले का हिस्सा बनकर खुद को बेहद सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

WTC प्वाइंट्स पर पूरा ध्यान

भारत के लिए ये सीरीज सिर्फ इतिहास के लिहाज से ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। भारत फिलहाल WTC 2025-27 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम ने अब तक नौ टेस्ट खेले हैं, जिनमें चार में जीत, चार में हार और एक मैच ड्रॉ रहा है।

ऐसे में गॉल में होने वाला मुकाबला भारत के लिए तीन वजहों से बेहद खास है आजादी का जश्न, 600वां टेस्ट और WTC फाइनल की दौड़। अब टीम इंडिया की कोशिश इस ऐतिहासिक दिन को श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत के साथ यादगार बनाने की होगी।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम