भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

लीड्स में हार के बाद बर्मिंघम टेस्ट के दौरान Team India में होंग ये तीन बदलाव?

लीड्स टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है। खबर है कि इस मुकाबले में मैनेजमेंट कुछ बदलाव कर सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरान इंग्लैंड और इंडिया के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम पांच विकेट के अंतर से हार चुकी है। ये मुकाबला लीड्स में खेला गया था। अब इसके बाद 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा।

बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया पहले मुकाबले की गलतियों को नहीं दोहराना चाहेगी। पहले टेस्ट के दौरान टीम इंडिया ने फील्डिंग और लोवर बल्लेबाजी ऑर्डर में बहुत सी गलतियां की। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव कर सकती है। आइए कुछ संभावित बदलाव पर चर्चा करते हैं।

जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह

दूसरे टेस्ट मुकाबले में खबर है कि जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। यदि ऐसा होता है तो टीम इंडिया परेशान करने वाली बात होगी। ऐसे टीम इंडिया के पास उनकी जगह पर युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का विकल्प मौजूद है। ऐसे में टीम इंडिया बर्मिंघम टेस्ट में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन को मौका दिया जा सकता है। वो टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों लंबे समय से खेल रहे हैं।

कुलदीप की होगी एंट्री?

बर्मिंघम मुकाबले में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की प्लेइंग एंट्री हो सकती है। वो किसी अन्य गेंदबाज की जगह नहीं, बल्कि बल्लेबाज की जगह ले सकती हैं। जी हां, हम करुण नायर की बात कर रहे हैं। करुण नायर ने 8 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी की। लेकिन उनके लिए ये वापसी काफी निराशाजनक रही। अब यदि मैनेजमेंट अपनी गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करना चाहती है, तो हो सकता है कि वो नायर की जगह कुलदीप को मौका दें। भारतीय महिला फुटबॉल टीम का हल्ला बोल, तिमोर लेस्ते को हराकर जीता दूसरा मैच

नीतीश इन शार्दुल आउट?

लीड्स टेस्ट के दौरान शार्दुल ठाकुर को टीम प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था। लेकिन इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में निराश किया। वहीं, गेंदबाजी में उनको ज्यादा मौका नहीं दिया गया। ऐसे में हो सकता है कि उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मैनेजमेंट बर्मिंघम टेस्ट के दौरान प्लेइंग इलेवन में मौका दे।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा