टीम इंडिया (सौजन्य: BCCI एक्स)  
क्रिकेट

सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, इस मामले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। साथ ही यह मुकाबला जीतते ही टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में 77वीं द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम हासिल की है। इसके साथ ही टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड की बुक में नाम दर्ज हो गया है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। जहां दोनों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसके दो मुकाबले खेले जा चुके। भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बना है।

दरअसल, भारत ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। साथ ही यह मुकाबला जीतते ही टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में 77वीं द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम हासिल की है। टी20 इंटरनेशनल में 77 द्विपक्षीय सीरीज जीतना किसी भी टीम के लिए बहुत बड़ी बात होती है। इस तरह टीम इंडिया ने '77' के आंकड़े के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बुक में अपना नाम भी लिखवा लिया है।

मैच की बात करें तो 28 जुलाई रविवार को पल्लेकेले में भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मैच की शुरुआत से पहले बारिश ने खलल डाला। जिसके बाद पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।

इसके बाद बारिश फिर आने लगी जिसकी वजह से टीम इंडिया को डीएलएस के तहत 8 ओवर में 78 रनों का टारगेट मिला। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए। इसी जीत के साथ भारत ने सूर्या की कप्तानी में सीरीज भी अपने नाम कर ली।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच अप टी20 सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 30 जुलाई को खेला जाना है। जहां भारत मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करने की कोशिश में रहेगा। उसके बाद दोनों टीम के बीच 02 अगस्त शुक्रवार से वनडे सीरीज का आगाज होगा।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे