बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

BCCI की राह पर चल पड़ा BCB, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खत्म किया ए+ कैटेगरी; इन स्टार खिलाड़ियों का हुआ डिमोशन

Bangladesh Cricket Board: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम वापस लेने के बाद BCB ने 2026 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया। तस्कीन अहमद और मुशफिकुर रहीम को ए प्लस से ए कैटेगरी में डिमोट किया गया।

उज्जवल सिन्हा

BCB announces 2026 central contracts: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम वापस लेने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को नए कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा झटका लगा है। दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का डिमोशन हुआ है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस बार किसी भी खिलाड़ी को ए प्लस कैटेगरी में नहीं रखा गया है। पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में तस्कीन अहमद इकलौते खिलाड़ी थे, जिन्हें ए प्लस कैटेगरी में शामिल किया गया था। इस साल उन्हें नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज और लिटन दास के साथ ए कैटेगरी में रखा गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को चार कैटेगरी में बांटा है। ग्रेड-ए में कुल चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। ग्रेड-ए में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 8 लाख बांग्लादेशी टका मिलता है। वहीं ग्रेड बी में 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रेड-बी के खिलाड़ियों को 6 लाख बांग्लादेशी टका मिलता हैं। ग्रेड सी में 6 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जबकि ग्रेड डी में 7 खिलाड़ियों को जगह मिली है। ग्रेड-सी में रहने वाले खिलाड़ियों को 4 लाख बांग्लादेशी टका मिलता है। वहीं, ग्रेड-डी के खिलाड़ियों को 2 लाख बांग्लादेशी टका मिलता है।

इन 11 खिलाड़ियों को मिली ग्रेड बी में जगह

ग्रेड-बी में कुल मिलाकर 11 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिसमें मुशफिकुर रहीम का नाम भी शामिल है। पिछले साल वनडे क्रिकेट से रिटायर होने की वजह से मुशफिकुर को नुकसान झेलना पड़ा है। इसके अलावा मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हिरदॉय, तंजीद हसन, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, और नाहिद राणा को रखा गया है। ग्रेड-बी के खिलाड़ियों को 6 लाख बांग्लादेशी टका मिलता हैं। शादमान, तंजीद, रिशाद और मेहंदी हसन को ग्रेड-सी से बी में प्रमोट किया गया है।

सौम्या सरकार को ग्रेड सी में किया गया शामिल

ग्रेड-सी में सौम्या सरकार, जाकेर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद और खालिद अहमद को जगह दी गई है। ग्रेड-डी में कुल 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रेड-सी में रहने वाले खिलाड़ियों को 4 लाख बांग्लादेशी टका मिलता है। वहीं, ग्रेड-डी के खिलाड़ियों को 2 लाख बांग्लादेशी टका मिलता है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड-ए: मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, तस्कीन अहमद

ग्रेड-बी: मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मुशफिकुर रहीम, तौहीद हिरदॉय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, रिशाद हुसैन, मेहंदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा

ग्रेड-सी: सौम्य सरकार, जाकेर अली, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन, नसुम अहमद, खालिद अहमद

ग्रेड-डी: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और नूरुल हसन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, नई टीम से कर रहे मुलाकात

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव