अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup Final में भारत ने रचा इतिहास, 37 बाउंड्री के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी फाइनल मैच में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत की इस पारी में कुल 37 बाउंड्री देखने को मिली। जो फाइनल में एक रिकॉर्ड है।

उज्जवल सिन्हा

India vs New Zealand, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। भारत की इस पारी में कुल 37 बाउंड्री (18 छक्के और 19 चौके) देखने को मिली। यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड है।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर है, जिसने साल 2007 में केन्या के विरुद्ध 41 बाउंड्री लगाई थीं, लेकिन यह ग्रुप स्टेज मैच था। वहीं, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही पारी में 37 बाउंड्री लगाई थीं। इसी मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के विरुद्ध 36 बाउंड्री जड़ी थीं।

फाइनल मैच में सबसे ज्यादा छक्का का रिकॉर्ड

यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड है। इससे पहले ग्रुप स्टेज मुकाबलों में साल 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के विरुद्ध, जबकि वेस्टइंडीज ने साल 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही पारी में 19-19 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 19 छक्के जड़ चुकी है, लेकिन खिताबी मैच में भारत से पहले किसी भी टीम ने 18 छक्के नहीं लगाए थे।

भारत की पारी का हाल

अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की। अभिषेक 21 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जोड़कर भारत को 200 के पार पहुंचा दिया।

सैमसन 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि ईशान ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 26 रन बनाकर भारत को 255/5 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से जेम्स नीशम ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट निकाला।

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर