File Photo 
क्रिकेट

T20 World Cup में वेन्यू विवाद पर बांग्लादेश का रुख साफ, विवाद में पाकिस्तान की भी एंट्री, ICC ने क्या कहा?

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश टीम के भारत में होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस पूरे मामले पर ICC और बांग्लादेश सरकार के दावों में भी टकराव सामने आया है।

अर्पित शुक्ला

Bangladesh on T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है, लेकिन बांग्लादेश टीम के ग्रुप स्टेज मैचों को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश को अपने चार मुकाबले भारत में खेलने हैं, जिनमें से तीन मैच कोलकाता और एक मुंबई में होने हैं। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने पर आपत्ति जताई है। इसी बीच जियो सुपर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई है।

पाकिस्तान और यूएई को लेकर खुला रुख

इसके बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया। बुधवार को नजरुल ने कहा, “बांग्लादेश की समस्या किसी एक शहर से नहीं, बल्कि पूरे भारत में खेलने को लेकर है। अगर वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका कर दिया जाता है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। मैंने एक रिपोर्ट देखी है, हालांकि मुझे नहीं पता कि वह कितनी सही है, लेकिन उसमें कहा गया है कि पाकिस्तान हमारे मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। पाकिस्तान या यूएई में मैच खेले जाने पर भी हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।”

ICC सुरक्षा रिपोर्ट को लेकर दावा

आसिफ नजरुल ने यह भी दावा किया कि ICC की सुरक्षा टीम ने BCB को एक पत्र भेजा है, जिसमें कुछ हालात में बांग्लादेश टीम के लिए खतरा बढ़ने की बात कही गई है। उनके अनुसार, अगर मुस्तफिजुर रहमान टीम का हिस्सा होते हैं, बांग्लादेशी फैंस राष्ट्रीय जर्सी पहनकर स्टेडियम में मौजूद रहते हैं और भारत में आगामी चुनावों के चलते माहौल तनावपूर्ण रहता है, तो सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है। नजरुल ने इसे भारत में खेलने के खिलाफ एक मजबूत संकेत बताया।

ICC ने दावों को नकारा

हालांकि, ICC ने बांग्लादेश सरकार की ओर से किए गए इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। आईसीसी सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा किए गए स्वतंत्र आकलन में भारत में टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा जोखिम को ‘कम से मध्यम’ श्रेणी में रखा गया है। आईसीसी ने साफ किया कि बांग्लादेश टीम, खिलाड़ियों या मैच स्थलों को लेकर कोई सीधा या गंभीर खतरा नहीं पाया गया है और मौजूदा सुरक्षा इंतजाम सभी जोखिमों से निपटने के लिए पर्याप्त हैं।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई

दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज किया गया। इसके बाद बांग्लादेश बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैच भारत के बजाय किसी अन्य देश में कराने की मांग की। BCB की प्राथमिक पसंद श्रीलंका रही है, जो इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान भी है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब