टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026: भारत समेत सुपर-8 में पहुंची ये टीमें, AUS सहित इन टीमों का सफर हुआ खत्म; देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए सुपर-8 की टीम तय हो चुकी है। पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में एंट्री मारी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 में क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

उज्जवल सिन्हा

ICC Men’s T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए अब सभी टीमों का फैसला हो गया है। पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में अपनी एंट्री सुनिश्चित कर ली है। इस जीत के साथ पाकिस्तान सुपर-8 में प्रवेश करने वाली आठवीं टीम बन गई है।

ग्रुप A से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया है, जबकि ग्रुप D से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंचने में सफल रहे। ग्रुप B में बड़े रोमांच का मुकाबला देखने को मिला, जहां जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए को-होस्ट श्रीलंका के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके साथ ही सुपर-8 का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 टीमें

टीम ग्रुप स्थान
वेस्टइंडीज ग्रुप C TBD
भारत ग्रुप A TBD
साउथ अफ्रीका ग्रुप D TBD
इंग्लैंड ग्रुप C TBD
श्रीलंका ग्रुप B TBD
न्यूज़ीलैंड ग्रुप D TBD
ज़िम्बाब्वे ग्रुप B TBD
पाकिस्तान ग्रुप ए TBD

टी20 वर्ल्ड कप से ये टीमों हुई बाहर

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 टीमों के साथ हुई थी, लेकिन केवल आठ ही सुपर-8 में पहुंचने में सफल हो पाए। वहीं बाकी 12 टीमों का सफर यहीं खत्म हो गया। इसमें सबसे बड़ा नाम ऑस्ट्रेलिया का है, जिसकी टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई। इसके अलावा यूएसए, नीदरलैंड्स, नामीबिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीमें भी इस चरण से बाहर हो गई हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मैच शेड्यूल

तारीख दिन मैच समय स्थल
21 फरवरी शनिवार न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान 7:00 PM प्रेमदासा, कोलंबो
22 फरवरी रविवार श्रीलंका बनाम इंग्लैंड 3:00 PM कैंडी
22 फरवरी रविवार भारत बनाम साउथ अफ्रीका 7:00 PM अहमदाबाद
23 फरवरी सोमवार वेस्टइंडीज बनाम ज़िम्बाब्वे 7:00 PM मुंबई
24 फरवरी मंगलवार इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 7:00 PM कैंडी
25 फरवरी बुधवार श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड 7:00 PM प्रेमदासा, कोलंबो
26 फरवरी गुरुवार साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज 3:00 PM अहमदाबाद
26 फरवरी गुरुवार भारत बनाम ज़िम्बाब्वे 7:00 PM चेन्नई
27 फरवरी शुक्रवार इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड 7:00 PM प्रेमदासा, कोलंबो
28 फरवरी शनिवार श्रीलंका बनाम पाकिस्तान 7:00 PM कैंडी
1 मार्च रविवार साउथ अफ्रीका बनाम ज़िम्बाब्वे 3:00 PM दिल्ली
1 मार्च रविवार भारत बनाम वेस्टइंडीज 7:00 PM कोलकाता

नामीबिया को हराकर सुपर-8 में पहुंची पाकिस्तान

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा