संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup: अगले मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, इन तीन फ्लॉप बल्लेबाजों में एक होगा बाहर

Sanju Samson Set to Play in Next Match: दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल के लिए बड़े अंतर से जीत की जरूरत है। संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

Sanju Samson will Play Against Zimbabwe: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया 76 रन से हारी। टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार है। ग्रुप स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को इस हार ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के रास्ते मुश्किल हो गए हैं। सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दो मुकाबले किसी भी कीमत पर बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके लिए टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है। संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।

इन बल्लेबाजों की जगह संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

मौजूदा प्लेइंग इलेवन के तीन बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह, बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। विश्व कप में लगातार मौका मिलने के बाद भी इन बल्लेबाजों के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई है। इसलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच में इन तीनों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है और संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। संजू की एंट्री से प्लेइंग इलेवन में एक दाएं हाथ का बल्लेबाज हो जाएगा। यह टीम के संतुलन के लिए भी जरूरी है। टीम में फिलहाल अधिकांश बल्लेबाज लेफ्टी हैं।

अभिषेक, तिलक और संजू तीनों रहे हैं फ्लॉप

अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए थे। तिलक लगातार 5 पारियों में 25, 25, 25, 31 और 1 रन बना सके हैं। वहीं, रिंकू सिंह का बल्ला भी फ्लॉप रहा है। रिंकू पिछली 5 पारियों में 6, 1, 11, 6, और 0 का स्कोर कर सके हैं। इन तीनों में किसी एक की जगह संजू की टीम में एंट्री हो सकती है।

संभवत: उन्हें अभिषेक की जगह टीम में मौका दिया जाए। संजू सैमसन पारी की शुरुआत के साथ ही मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। सैमसन ने ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ खेले एकमात्र मैच में 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा