सलमान अली आगा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मुझे समझ नहीं आता...IND vs PAK मैच से पहले गुस्साए सलमान आगा, उस्मान तारिक को लेकर पूछा गया था सवाल

IND vs PAK: 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान ग्रुप ए मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले प्रेस वार्ता में उस्मान तारिक पर सवाल पूछे जाने पर सलमान आगा थोड़े असहज नजर आए।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026, India vs Pakistan: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है। दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का इंतजार क्रिकेट प्रशंसक काफी बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा रोमांच और दबाव से भरे होते हैं। मैच से पहले पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। उनकी गेंदबाजी शैली और एक्शन को भारतीय टीम के लिए संभावित खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान का जवाब

मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस वार्ता में जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में अपनी बात रखी। सलमान आगा ने कहा कि उस्मान को उनके गेंदबाजी एक्शन के लिए दो बार क्लीन चिट मिल चुकी है और उन्हें समझ नहीं आता कि इस मुद्दे पर बार-बार चर्चा क्यों की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उस्मान टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं और टीम प्रबंधन को उनके एक्शन को लेकर उठ रही बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

टीम के लिए अहम खिलाड़ी माने जा रहे तारिक

पाकिस्तानी कप्तान ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम के लिए सभी 15 खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उस्मान तारिक को एक उपयोगी गेंदबाज के तौर पर देखा जा रहा है। उनका मानना है कि चर्चा और खबरों ने उस्मान को जरूरत से ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है, जबकि टीम का ध्यान सिर्फ मैच की तैयारी पर है। भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले में पाकिस्तान अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा और ऐसे में तारिक की भूमिका अहम मानी जा रही है।

गेंदबाजी एक्शन को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन की बात करें तो उनका एक्शन काफी अलग है। वह साइड आर्म शैली में गेंदबाजी करते हैं और गेंद फेंकने से पहले हल्का सा ठहराव भी लेते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए गेंद को समझना मुश्किल हो सकता है। इसी असामान्य एक्शन की वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी सवाल उठाए हैं और कुछ ने चकिंग की आशंका तक जताई है। हालांकि तारिक दो बार अपने एक्शन की जांच करा चुके हैं और उन्हें नियमों के तहत सही पाया गया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला