कलुगामागे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026: कलुगामागे की घातक गेंदबाजी, इटली के सामने नेपाल की टीम 123 रनों पर हुई पस्त

ICC Men's T20 World Cup 2026 के 17वें मुकाबले में नेपाल की टीम इटली के सामने 123 रन पर सिमट गई। क्रिशन कलुगामागे ने 3 विकेट लेकर इटली को पहली जीत की राह आसान कर दी।

उज्जवल सिन्हा

Nepal vs Italy, 17th Match: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को हो गई। इस टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला नेपाल और इटली के बीच खेला जा रहा है। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 123 रनों पर सिमट गई। इटली को पहली जीत हासिल करने के लिए 124 रनों की जरूरत है। अब देखना होगा कि नेपाल की टीम वापसी करती है या इटली इस मुकाबले को आसानी से जीतने में सफल रहती है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे ग्रुप सी के मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम को कुशल भुर्तेल (5) के रूप में 8 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल ने आसिफ शेख के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 49 के स्कोर तक पहुंचाया।

रोहित 14 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आसिफ ने 20 गेंदों में 2 चौकों के साथ 20 रन टीम के खाते में जोड़े। नेपाल ने 49 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने आसिफ शेख के साथ चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

123 रनों पर सिमटी नेपाल की टीम

दीपेंद्र ने 18 गेंदों में 17 रन की पारी खेली, जबकि आरिफ 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, करण केसी ने 18 रन की नाबाद पारी खेली। नेपाल की टीम 19.3 ओवरों में 123 के स्कोर पर सिमट गई। इटली की तरफ से क्रिशन कलुगामागे ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि बेन मानेंटी ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

करीबी मुकाबले में हारी थी नेपाल

नेपाल की टीम अपने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 4 रन के करीबी अंतर से हारी थी। ऐसे में यह टीम इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी।

इटली : एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे और अली हसन।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला