भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे से भी अहम है ये मुकाबला, फिर तय हो पाएगा सेमीफाइनल का रास्ता

T20 WC 2026 Super-8: टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार शाम भारत और जिम्बाब्वे का सुपर 8 मैच है, लेकिन उससे पहले दिन में एक और मुकाबला होगा, जो उससे भी ज्यादा अहम माना जा रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

India's semi-final prospects for the T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला 26 फरवरी, गुरुवार को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे चेन्नई में शुरू होगा, जिसका भारतीय फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले दिन में होने वाला एक और मैच टीम इंडिया के लिए ज्यादा निर्णायक साबित हो सकता है।

दरअसल, दिन का परिणाम ही तय करेगा कि भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कितनी आसान या मुश्किल होगी। ऐसे में भारतीय समर्थकों की नजरें सिर्फ शाम के मैच पर नहीं, बल्कि दोपहर के मुकाबले पर भी टिकी रहेंगी।

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका की टक्कर

गुरुवार को पहला मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा। भले ही यह मैच सीधे तौर पर भारत से जुड़ा नहीं है, लेकिन इसका असर भारतीय टीम की सेमीफाइनल संभावनाओं पर पड़ेगा। अगर दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज करती है तो भारत के लिए समीकरण काफी हद तक आसान हो जाएंगे।

वेस्टइंडीज की जीत से बढ़ेंगी मुश्किलें

सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था। इस बड़ी जीत के कारण उसका नेट रन रेट काफी बेहतर है। अगर वह दक्षिण अफ्रीका को भी हरा देती है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट और मजबूत हो जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत को अपने दोनों मैच जीतने के बावजूद नेट रन रेट की जंग लड़नी पड़ सकती है। तब आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना अनिवार्य हो सकता है, जो आसान नहीं होगा।

दक्षिण अफ्रीका की जीत से खुल जाएगा रास्ता

अगर दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देती है तो कैरेबियाई टीम 2 अंकों पर ही रह जाएगी। तब भारत के लिए समीकरण साफ हो जाएंगे और टीम अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। यानी गुरुवार को शाम 7 बजे होने वाले भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले दोपहर 3 बजे का मुकाबला भारतीय टीम की किस्मत की दिशा तय कर सकता है। ऐसे में फैंस को दिन के मैच पर भी खास नजर रखनी होगी।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव