भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: हाई-वोल्टेज मैच, हाई-अलर्ट सुरक्षा! भारत-पाकिस्तान मैच के लिए श्रीलंका ने तैयार किया अभेद्य किला

India vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Pakistan Match, T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की वजह से श्रीलंका प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों ने एएफपी को बताया कि टूर्नामेंट में सभी टीमों की सुरक्षा के लिए एलीट आर्म्ड यूनिट्स तैनात की जाएंगी। खास तौर पर भारत-पाक मुकाबलों पर अतिरिक्त फोकस रहेगा।

श्रीलंका बना को-होस्ट

श्रीलंका इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ को-होस्ट है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा, जिसमें सभी टीमों को कम से कम एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलना है। भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप ए में 15 फरवरी को कोलंबो में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को लेकर श्रीलंका ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया है।

इंडो-पाक मैच पर विशेष निगरानी

श्रीलंका के खेल मंत्री सुनील कुमारा गामागे ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि एलीट कमांडो यूनिट्स, जो आमतौर पर राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा करती हैं, टीमों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी।

आर्म्ड गार्ड्स तैनात

एक अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से लेकर वापसी तक आर्म्ड गार्ड्स की सुरक्षा मिलेगी। पाकिस्तान ने राजनीतिक कारणों से भारत में मैच खेलने से इनकार किया था, जिसके बाद आईसीसी ने मुकाबलों को न्यूट्रल वेन्यू श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया।

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड

बांग्लादेश ने भी सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत में अपने मैच नहीं खेलने की कोशिश की, लेकिन आईसीसी ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया। गुस्से में बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

श्रीलंका ने रखा न्यूट्रल रुख

क्रिकेट सचिव बंदुला दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के विवादों में शामिल नहीं होना चाहता। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो श्रीलंका भविष्य में किसी भी देश के टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार रहेगा।

स्टेडियम अपग्रेड और तैयारियां

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप को अपने इंटरनेशनल वेन्यू को अपग्रेड करने का मौका भी बनाया। कोलंबो के दो स्टेडियमों में से एक, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, में नई फ्लडलाइट्स लगाई गई हैं। इसका उद्देश्य टूर्नामेंट की सफल मेजबानी सुनिश्चित करना है और खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करना है। श्रीलंका प्रशासन की यह तैयारी टूर्नामेंट की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम साबित होगी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी