अहमदाबाद का होटल (Image- Social Media) 
क्रिकेट

अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला ‘टोटका' जिताएगा वर्ल्ड कप? फाइनल से पहले टीम इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

IND vs NZ Dressing Room: फाइनल मुकाबले से पहले टीम के होटल और स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में बदलाव किया गया है। जिससे 'जिंक्स' या नकारात्मक इतिहास को ब्रेक किया जा सके।

अर्पित शुक्ला

Ahmedabad T20 World Cup 2026 Final:  क्रिकेट प्रेमियों के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह पल आने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब कुछ ही घंटे दूर है। यह हाई वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम का यह मैदान उनके लिए यादगार और चुनौतीपूर्ण दोनों रहा है। 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी यही खेला गया था, जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार ब्लू टीम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती और इसलिए मैच से पहले एक खास टोटका अपनाया गया है।

होटल और ड्रेसिंग रूम में बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने होटल और स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में बदलाव किया है। इस बदलाव का मकसद पिछले नकारात्मक अनुभव या ‘जिंक्स’ को तोड़ना है। जिस ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल विपक्षी टीम करती थी, अब भारतीय टीम उसे इस्तेमाल करेगी। ‘होम’ ड्रेसिंग रूम अब विपक्षी टीम को दिया गया है। 2023 वर्ल्ड कप के दौरान जिस होटल में खिलाड़ी रुके थे, वहां भी इस बार बदलाव किया गया है।

चंद्र ग्रहण और प्रैक्टिस का असर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम ने मुंबई में प्रैक्टिस की शुरुआत चंद्र ग्रहण की वजह से 45 मिनट देरी से की थी। फैंस इसको भी टीम की स्पिरिचुअल सोच और रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

बता दें कि अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। इंटरनेशनल लेवल पर यहां टीम इंडिया ने 47 मैच खेले, जिसमें 26 जीत और 14 हार शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यहां 10 मैच खेले गए, जिनमें भारत ने 7 जीत और 3 हार दर्ज की। इस तरह टी20 इंटरनेशनल में यहां भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 70 है।

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी