इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup, Super-8: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड से होगा टक्कर

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत कोलंबो में होगी। सेमीफाइनल की दौड़ में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की उम्मीदें इस मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।

उज्जवल सिन्हा

England vs New Zealand, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 9वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 27 फरवरी, शुक्रवार को खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड की नजरें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने पर होगी। यह मुकाबला आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच पर पाकिस्तान की भी नजर रहेगी।

इंग्लैंड सुपर-8 में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले दो मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इंग्लैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं, न्यूजीलैंड इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड पर जीत के बाद न्यूजीलैंड के 5 अंक हो जाएंगे और टीम ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जाएगी।

न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को होगा फायदा

न्यूजीलैंड को अगर इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ता है, तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का अवसर रहेगा। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द मैच से 1 अंक मिला था, जबकि 2 अंक श्रीलंका पर जीत से मिले थे। हार की स्थिति में न्यूजीलैंड के 3 ही अंक रह जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की राह तलाश सकती है। पाकिस्तान के 1 अंक हैं। श्रीलंका पर बड़ी जीत की स्थिति में पाकिस्तान के भी 3 अंक हो जाएंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर टीम सेमीफाइनल में जा सकती है। इसलिए इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच पर पाकिस्तान की नजर रहेगी।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कोलंबो में बारिश की संभावना बेहद कम है। अगर बारिश होती है, तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बंटेंगे और न्यूजीलैंड आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान नहीं चाहेगी कि मैच पर बारिश असर डाले।

स्पिनर्स के अनुकूल है पिच

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल रही है। बल्ले पर गेंद काफी रुककर आती है और बैटिंग करने में परेशानी होती है। तेज गेंदबाजों के लिए पिच में थोड़ी मदद है। बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। मैदान पर अब तक लो स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी20 मैच खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा