टीम इंडिया की PM मोदी से मुलाकात (सौजन्यः एक्स) 
क्रिकेट

चैंपियन टीम इंडिया की पीएम मोदी से हुई मुलाकात, हंसी-मजाक करके ट्रॉफी के साथ खिंचवाई फोटो- Video

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर टीम इंडिया की भारत वापसी हो गई है। जहां टीम के सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की पूरा वीडियो सामने आ गया है, जहां पीएम मोदी टीम के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर टीम इंडिया भारत लौट आई है। जहां भारतीय टीम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी और टीम इंडिया के मुलाकात का वीडियो भी सामने आ गया है। जहां हर कोई हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, भारतीय टीम की आज ही वतन वापसी हुई है। जिसके बाद टीम इंडिया होटल में फ्रेश होकर पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना हुई थी। जहां उनका पीएम आवास में भी शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने टीम इंडिया के साथ जमकर हंसी मजाक किया।

सामने आए मुलाकात के इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ पीएम आवास में जाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अक्षर पटेल भी दिखाई दिए। कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल भी पीएम आवास में जाते नज़र आए। फिर वीडियो में पीएम मोदी की एंट्री होती है। इस मीटिंग में बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद थे।

साथ ही पीएम मोदी ने टीम इंडिया से काफी बातें भी की। कप्तान रोहित शर्मा भी पीएम मोदी को कई चीजें बताते नजर आए। जिसके बाद पूरी टीम इंडिया, स्टाफ मेंबर्स और वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पीएम मोदी ने फोटो खिंचवाई।

बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ब्रेकफास्ट भी किया। जिसके बाद अब भारतीय टीम पीएम आवास से निकल चुकी है। अब भारतीय टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। जहां भारतीय टीम फैंस के साथ विक्ट्री परेड में जीत का जश्न मनाएंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी