File Photo 
क्रिकेट

इन मैदानों पर होगी दो सेमीफानल की जबरदस्त भिड़ंत, कब, कितने बजे होगा मैच आरंभ और किन चैनलों पर दिखेगा लाइव, जानिए पूरी जानकारी

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया में जारी ICC Men's T20 World Cup 2022 अब पूरे शबाब पर है। FINAL MATCH से पहले दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और दो विजेताओं के बीच 'विश्वयुद्ध' 13 नवंबर को होगा। 

सेमीफाइनल के लिए चार टीम चुनी जा चुकी हैं। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड (New Zealand) और इंग्लैंड (England) और ग्रुप-2 से भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan)। पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Semifinal 2022) के बीच 9 नवंबर को और  तो दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन, यानी 10 नवंबर को भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) होगा।

इस ताज़ा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जबरदस्त दिलचस्प और रोमांचक मोड़ आए।   दो बार T20 World Cup की विजेता रहा वेस्ट इंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई। फिर, कमज़ोर कड़ी समझी जा रही जिम्बाब्वे की टीम ने बाबर आज़म (Babar Azam) की सल्तनत हिलाकर रख दी। पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से करीब-करीब बाहर कर ही दिया था। लेकिन, किस्मत ने साथ दिया और नीदरलैंड्स से हार कर साउथ अफ्रीका के बाहर होने से पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जबरदस्त एंट्री मिल गई। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने सुपर-12 मैच के अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था।

बहरहाल, अब इस ताज़ा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। आइए जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले।

ICC T20 World Cup के सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल : न्यूज़ीलैंड-बनाम-पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan)

तारीख : 9 नवंबर

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

मैच आरंभ : भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे।

दूसरा सेमीफाइनल : भारत- बनाम- इंग्लैंड

तारीख़ : 10 नवंबर

मैदान : एडिलेड ओवल, एडिलेड

मैच आरंभ : भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे।

ICC T20 World Cup 2022 Final Match

तारीख़ : 13 नवंबर

मैदान : मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेला जाएगा।

लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

इन सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के चैनलों पर होगा और इनकी लाइव स्ट्रीमिंग Disney+hotstar ऐप पर होगी।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान