वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की टीम को मिली करारी हार, 11 गेंद में सिर्फ इतने रन बनाकर चले पवेलियन

Cricket News: हैदराबाद के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप रहे। वह 100 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 11 रन ही बना सके और टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए।

संजय सिंह बिष्ट

Vaibhav Suryavanshi in Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलिट ग्रुप मुकाबले में 6 दिसंबर को बिहार और हैदराबाद के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें बिहार को 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। हर मैच की तरह इस बार भी टीम को वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इस मुकाबले में असर छोड़ने में नाकाम रहे और टीम को निराशा हाथ लगी।

11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शांत रहा। उन्होंने 11 गेंदों पर 100 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 11 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। इससे पहले वह महाराष्ट्र के खिलाफ शतक जड़कर शानदार फॉर्म में दिखे थे और गोवा के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर पर भी जमकर टूटे थे। लेकिन इस मैच में वह लय कायम नहीं रख पाए और तनय त्यागराजन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

बिहार की बल्लेबाजी फ्लॉप रही

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। वैभव के रूप में उन्हें शुरुआती झटका लग गया। इसके बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

टीम के लिए पीयूष सिंह ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों में 3 चौकों की मदद से यह स्कोर खड़ा किया। वहीं, नंबर 7 पर आए बिपिन सौरभ ने 19 गेंदों पर 31 रन बनाकर थोड़ी राहत दी और अपनी पारी में 1 चौका व 3 छक्के लगाए। 20 ओवर में बिहार की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 132 रन ही बना सकी, जो T20 मैच के हिसाब से प्रतिस्पर्धी स्कोर नहीं था।

हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने ठोका अर्धशतक

133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत भी कमजोर रही। 20 के स्कोर पर ही सलामी बल्लेबाज अमन राव 17 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश रेड्डी सिर्फ 7 रन ही जोड़ सके। इसके बाद तन्मय अग्रवाल ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल था। राहुल बुद्धि ने भी 9 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को 12.5 ओवर में जीत दिला दी। हैदराबाद ने 7 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम की

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन