सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सूर्यकुमार की गलती पड़ी भारी! सरफराज ने अर्धशतक लगाया, पर SKY के खराब प्रदर्शन से टीम को मिली हार

Suryakumar Yadav: मुंबई के लिए केरल के खिलाफ मैच में सरफराज खान को छोड़ बाकी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। स्टार प्लेयर्स होने के बावजूद टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही।

संजय सिंह बिष्ट

Syed Mushtaq Ali Trophy: केरल की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 15 रनों से मात दी। इस जीत में जहां बल्लेबाजों ने मजबूत नींव रखी, वहीं गेंदबाजों ने मुंबई के स्टार स्टडेड लाइनअप को पस्त कर दिया।

मुंबई के धुरंधरों के आगे नहीं चली टीम की बैटिंग

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद कमजोर रही। आयुष महात्रे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान ने पारी को संभालने की कोशिश की। रहाणे ने 18 गेंदों में 32 रन ठोके और सधी हुई बल्लेबाजी दिखाई, लेकिन विग्नेश पुथुर की गेंद पर वह भी पवेलियन लौट गए। सरफराज खान ने एक छोर संभाले रखा और शानदार अर्धशतक लगाया। लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया। सूर्यकुमार यादव से जहां टीम को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद थी, वहीं उन्होंने 25 गेंदों में सिर्फ 32 रन बनाए, जो टीम की जरूरत के हिसाब से बेहद धीमे थे। शिवम दुबे 11 रन ही बना सके जबकि निचले क्रम ने घुटने टेक दिए। मुंबई की पूरी टीम 19.4 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई।

केएम आसिफ बने जीत के सबसे बड़े हीरो

केरल की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई तेज गेंदबाज केएम आसिफ ने। उन्होंने 3.4 ओवर्स में सिर्फ 24 रन देकर पांच विकेट झटके और मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके अलावा विग्नेश पुथुर ने दो विकेट लिए। अब्दुल बासित, सैफुद्दीन और एमडी निदेश ने एक-एक विकेट हासिल कर मुंबई को दबाव में बनाए रखा। आसिफ की घातक गेंदबाजी ने मुंबई के बड़े नामों को भी झुकने पर मजबूर कर दिया और मैच का पासा पलट दिया।

केरल के बल्लेबाजों ने रखा मैच का मजबूत आधार

इससे पहले केरल ने निर्धारित 20 ओवर्स में 178 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। विष्णु विनोद ने 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 32 रन का योगदान दिया। निचले क्रम पर सैफुद्दीन ने महज 15 गेंदों में 35 रन ठोककर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मुंबई के गेंदबाजों की बात करें तो कोई भी बॉलर केरल के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने प्रभावी साबित नहीं हुआ।

केरल ने पहले बल्लेबाजी में दम दिखाया और फिर गेंदबाजी में अपना क्लास साबित किया। यही वजह रही कि मुंबई के बड़े नाम भी उन्हें रोक नहीं पाए और मुकाबला केरल ने 15 रनों से अपने नाम कर लिया।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर