सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान नहीं बल्कि इस टीम को हराकर खिताब जीतना चाहते हैं सूर्या, टी20 वर्ल्ड कप से पहले किया ऐलान

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीतना पसंद करेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Suryakumar Yadav want to face Australia in T20 Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी के लिए 20 टीमें आपस में भिड़ेंगी। शेड्यूल के ऐलान के दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे।

शेड्यूल के ऐलान के बाद जब सूर्यकुमार यादव ने कहा वह ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतना पसंद करेंगे। सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी की ओर से आयोजित आगामी टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, "अगर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल है, तो मैं चाहूंगा कि भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीते।"

मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारत और श्रीलंका में कुल 8 वेन्यू पर इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा, जिसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। दोनों टीमें 15 फरवरी को 'हाईवोल्टेज मैच' खेलेंगी।

वनडे वर्ल्ड कप के हार का बदला लेना चाहते हैं सूर्या

भारत और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट मैदान पर बढ़ती प्रतिद्वंदिता के बीच सूर्यकुमार यादव चाहते हैं कि भारत टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़े। इसकी दूसरी वजह यह भी है कि टीम इंडिया कंगारुओं से वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहती है। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 240 रन बनाए थे। इसके जवाब में ट्रेविस हेड (137) और मार्नस लाबुशेन (नाबाद 58) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने महज 43 ओवरों में फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

पांच ग्रुप में सभी टीमों को बांटा गया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान को रखा गया है। ग्रुप-सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली को शामिल किया गया है, जबकि ग्रुप-डी में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीमें शामिल हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप

ग्रुप A ग्रुप B ग्रुप C ग्रुप D
भारत ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड साउथ अफ्रीका
पाकिस्तान श्रीलंका वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड
नीदरलैंड्स आयरलैंड बांग्लादेश अफगानिस्तान
नामीबिया ओमान नेपाल कनाडा
यूएसए जिम्बाब्वे इटली यूएई

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार