सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं, सूर्या ने इस दिग्गज को चुना अपना टेनिस पार्टनर

भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विंबलडन 2025 के लिए एमएस धोनी को अपने जोड़ीदार के रूप में चुना है। धोनी की गति, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता के कारण सूर्या ने उन्हें अपना पार्टनर बनाया है।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हाल ही में अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता का आनंद लेते दिखें। उन्होंने इस मौके पर खुलासा किया कि वह अपने डबल्स पार्टनर के रूप में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखना पसंद करेंगे।

सूर्यकुमार के लिए यह पहली बार था जब वे विंबलडन गए थे। उनकी उपस्थिति ने खूब ध्यान आकर्षित किया। विंबलडन ने भी उनकी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि एसडब्ल्यू19 में चमक लेकर आए सूर्यकुमार यादव! आपको यहां देखकर बहुत खुशी हुई। टेनिस के प्रति अपनी रुचि के बारे में सूर्यकुमार ने बताया कि मैं टीवी पर टेनिस बहुत देखता हूं। सेंटर कोर्ट के माहौल के बारे में हमेशा सुना करता था, खासकर जब खिलाड़ी वहां प्रवेश करते हैं। अब इसे सामने से महसूस कर रहा हूं, यह बहुत ही खास अनुभव है।

टेनिस में धोनी को बनाएंगे पार्टनर

जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें किसी क्रिकेटर को टेनिस डबल्स (जोड़ी में खेला जाने वाला) पार्टनर चुनना हो, तो वे किसे चुनेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि बिलकुल एमएस धोनी को। वह तेज हैं, सहनशक्ति बहुत ज्यादा है और मानसिक रूप से बेहद मजबूत हैं और हाल ही में जब वे क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं, तो मैंने उन्हें कई बार टेनिस खेलते देखा है। इसलिए मेरी पहली पसंद वही होंगे।

पहली बार विंबलडन पहुंचे सूर्या

अपने पहले विंबलडन दौरे के अनुभव पर सूर्यकुमार ने बताया कि मैं पहली बार यहां आया हूं और चाहता था कि सब कुछ एकदम सही हो। सच कहूं तो मेरी पत्नी देविशा ने मेरी बहुत मदद की। वह पिछले तीन-चार दिनों से मेरे साथ रही है, इस शानदार टूर्नामेंट में क्या पहनना है, यह तय करने में मेरी मदद कर रही है। यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं, मैं भी उन्हीं में से एक हूं और बस इस माहौल का हिस्सा बनना चाहता हूं।

नोवाक जोकोविच हैं पसंदीदा खिलाड़ी

अपने पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी के बारे में उन्होंने कहा कि मैं खासतौर पर नोवाक जोकोविच को देखने आया हूं। मैं लंबे समय से उन्हें फॉलो कर रहा हूं। उनकी किताब ‘सर्व टू विन’ भी पढ़ी है, जिसने मुझे बहुत प्रेरित किया। उम्र को देखते हुए मैंने थोड़ी देर से इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू किया, लेकिन उनकी संघर्ष की कहानी से मैं खुद को जोड़ पाता हूं। जिस तरह वे लगातार आगे बढ़ते रहते हैं, वह कमाल है।

उन्होंने यह भी बताया कि अगर विंबलडन की बात करें तो पीट सम्प्रास और रोजर फेडरर उनके पसंदीदा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ये खिलाड़ी कोर्ट पर आते थे तो भीड़ झूम उठती थी। लेकिन मेरे ऑल-टाइम फेवरेट नोवाक जोकोविच ही हैं। अभी के समय में मुझे कार्लोस अल्काराज बहुत पसंद हैं, वह कोर्ट पर जैसे तूफान की तरह खेलते हैं।

क्रिकेट और टेनिस की समानता पर सूर्यकुमार ने कहा कि क्रिकेट और टॉप लेवल टेनिस में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों खेलों में मानसिक मजबूती और सहनशक्ति बहुत ज़रूरी होती है। क्रिकेट में हमें बार-बार 20-25 मीटर दौड़ना होता है, और टेनिस में भी कुछ ऐसा ही होता है। इसलिए दोनों में मानसिक ताकत और स्टेमिना सबसे अहम पहलू हैं। (आईएएनएस)

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट