सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा

Salangpur Hanuman Mandir: आईपीएल 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर सारंगपुर हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

उज्जवल सिन्हा

Surya and Gambhir visit Salangpur Hanuman Mandir: भारत में इस समय आईपीएल 2026 का जबरदस्त माहौल है और इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर आस्था के रंग में रंगे नजर आए। दोनों गुजरात के प्रसिद्ध सारंगपुर हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां वे टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भगवान हनुमान के दरबार में उपस्थित हुए।

मंदिर में सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान के चरणों में ट्रॉफी अर्पित कर आशीर्वाद लिया।गौरतलब है कि इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर और जय शाह अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर में दर्शन करते नजर आए थे। अब एक बार फिर सारंगपुर में उनकी मौजूदगी ने यह दिखाया कि बड़ी जीत के बाद भी टीम अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ी हुई है और आगे की सफलताओं के लिए आशीर्वाद लेने में विश्वास रखती है।

लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम ने किया अपने नाम

टीम इंडिया ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित करते हुए इतिहास रच दिया। लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर भारत ने अपनी बादशाहत कायम रखी। 2024 में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद अब 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम बन गया है, जिसके नाम अब तीन खिताब दर्ज हो चुके हैं।

कुछ ऐसा रहा था खिताबी मुकाबला

खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह हावी नजर आई। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उन पर भारी पड़ गया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम दबाव में बिखर गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों की शानदार जीत दर्ज करते हुए एक और ऐतिहासिक खिताब अपने नाम कर लिया।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप