सुरेश रैना का बयान  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

सुरेश रैना ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का किया विरोध, बोले- बल्लेबाजों के पक्ष में झुका IPL का संतुलन

Suresh Raina Statement: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा मिल रहा है।

सृष्टि मौर्य

Suresh Raina Opposes Impact Player Rule In IPL: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल उठाते हुए इसे हटाने की मांग की है। रैना का मानना है कि इस नियम ने आईपीएल में बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा पहुंचाया है और गेंदबाजों के लिए मुकाबला मुश्किल कर दिया है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम 2023 से आईपीएल का हिस्सा है। इसके तहत टीमें टॉस के बाद 5 अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम देती हैं और मैच के दौरान इनमें से किसी एक खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती हैं।

IPL पर पड़ रहा है असर

रैना का कहना है कि अतिरिक्त खिलाड़ी के विकल्प ने टीमों को बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई दी है। इसका असर आईपीएल में बनने वाले स्कोर पर भी दिख रहा है। जहां पहले 170 रन को मजबूत स्कोर माना जाता था, वहीं अब 250 से ज्यादा के लक्ष्य भी हासिल किए जा रहे हैं।

रैना ने कहा कि इस नियम से विकेट गंवाने का दबाव भी कम हुआ है, क्योंकि टीम जरूरत पड़ने पर एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज को मैदान में उतार सकती है। उन्होंने गेंदबाजों के लिए भी मैच में प्रभाव डालने के पर्याप्त मौके छोड़ने की बात कही। इस नियम को लेकर इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं।

क्या बोले रैना?

सुरेश रैना ने विदेशी T20 लीग में भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अब भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और इंग्लैंड की द हंड्रेड जैसी विदेशी लीग में खेलने की अनुमति देने की जरूरत नहीं है।

विदेशी लीग में खेलना चाहते थे रैना

रैना ने बताया कि वो अपने करियर के दौरान विदेशी लीग में खेलना चाहते थे और एक समय इसके काफी करीब भी पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। रैना के मुताबिक, अब स्थिति बदल चुकी है।

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में शामिल हो चुका है और विदेशी खिलाड़ी भी इसमें खेलने के लिए भारत आते हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी T20 लीग में खेलने की जरूरत पहले जैसी नहीं रही है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं