क्रिकेट

विराट कोहली को क्या मिलेगा भारत रत्न? टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज ने की मोदी सरकार से डिमांड

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने विराट कोहली को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोहली ने अपने शानदार खेल से भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट से 12 मई को विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया गया। उन्होंने यह फैसला इंग्लैंड दौरे से पहले लिया। जहां भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी। टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली पहली बार आईपीएल में खेलते दिख रहे हैं। मुकाबले से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने विराट कोहली को लेकर भारत सरकार से एक खास मांग कर दी है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाल ही में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भारत रत्न देने की मांग की है। रैना का मानना है कि कोहली ने भारतीय क्रिकेट में जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के हकदार हैं। भारत सरकार को ये काम तुरंत करना चाहिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच दौरान यह बातें कही।

लाइव शो के दौरान रैना के कर दी बड़ी मांग

रैना ने आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले के शुरू होने से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव शो के दौरान कहा कि विराट कोहली ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो काबिले तारीफ है। भारत सरकार को विराट कोहली ने इस शानदार करियर के लिए भारत रत्न देना चाहिए। उन्होंने भारत को हर जगह गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने न केवल रिकॉर्ड्स बनाए हैं, बल्कि अपने प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण से करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है और देश का नाम विश्व मंच पर गौरवान्वित किया है।

केवल एक खिलाड़ी को ही मिला है भारत रत्न

भारत का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार भारत रत्न केवल एक खिलाड़ी को ही मिला है। सचिन तेंदुलकर को यह सम्मान 2014 में दिया गया था। वो ये सम्मान पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उसके साथ ही साथ वो सबसे युवा व्यक्ति भी बने थे, जिन्हें ये सम्मान दिया गया था।

विराट कोहली का टेस्ट करियर

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 123 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9320 रन बनाए। अगर शतक की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक बनाए। वहीं उन्होंने 31 अर्धशतक भी बनाए।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट