क्रिकेट

Suresh Raina, Chris Gayle और Eoin Morgan भी करेंगे IPL 2023 में शिरकत, जानिए कब, कहां और किस टीम में नज़र आएगी महारथियों की यह तिकड़ी

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

IPL के आगामी सीजन IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि  में मिनी ऑक्शन होने वाली है। इस ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी तैयार हैं। इस नीलामी में IPL के पूर्व सुपरस्टार्स सुरेश रैना (Suresh Raina), क्रिस गेल (Chris Gayle) और इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) भी शिरकत करेंगे।

ख़बर है कि इस ऑक्शन में ये तीनों महारथी आईपीएल ऑक्शन में एक खास पैनल में होंगे। IPL 2023 के लिए Jio Cinema स्ट्रीमिंग कर करेंगे। इस बात की जानकारी Jio Cinema ने शेयर की है।

https://twitter.com/JioCinema/status/1603753048689766400?t=v0vQLxf4bc4xsMuSUsP5Nw&s=19

गौरतलब है कि Jio Cinema ने IPL 2023 ऑक्शन से पहले एक वीडियो शेयर की है, जिसमें सुरेश रैना, क्रिस गेल और इयोन मॉर्गन के नाम शामिल। इन तीनों के अलावा एबी डिविलियर्स और अनिल कुंबले के नाम भी पैनल में दर्ज़ होंगे।

आपको बता दें कि, IPL 2023 के ऑक्शन पूल में 405 खिलाड़ी होंगे। इस बार लिस्ट में कई नामचीन खिलाड़ी भी हैं। इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन के नाम भी शुमार हैं। इन खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए होगी। 405 खिलाड़ियों में 273 भारत के प्लेयर्स हैं, जबकि  132 विदेशी। इस सूची में 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं।

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम शुरू, जनता से हो रहे रूबरू

अखिलेश यादव का बड़ा दांव, क्या परिसीमन बिल पर फंस जाएगी सरकार? सपा सांसदों को मिले सख्त निर्देश

पीएम मोदी को मिला नया दोस्त, ड्रग्स की चुनौती को किया पार, मन की बात में सुनाया पूरा किस्सा

भगवान राम को आज चढ़ेगा तिलक, ट्रेन से अयोध्या पहुंचे जनकपुर के तिलकहरू

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात