सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SRH के नए कप्तान बने ईशान किशन, अभिषेक शर्मा को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब पैट कमिंस का क्या होगा?

Sunrisers Hyderabad Captain: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 से पहले ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया। पैट कमिंस चोटिल हैं, जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तान बने।

संजय सिंह बिष्ट

Ishan Kishan becomes Sunrisers Hyderabad Captain: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले बड़ा कदम उठाया है। टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान नियुक्त कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने 18 मार्च को इसकी आधिकारिक घोषणा की। नियमित कप्तान पैट कमिंस लोअर बैक इंजरी के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में टीम की कमान किशन के हाथों में सौंपी गई है।

अभिषेक शर्मा को सौंपी गई उपकप्तानी

टीम मैनेजमेंट ने युवा और आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया है। अभिषेक अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और टीम को पावरप्ले में मजबूत शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं। वहीं ईशान किशन को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है जब उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया और अपनी उपयोगिता साबित की।

दूसरे ही सीजन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026, ईशान किशन का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दूसरा ही सीजन होगा। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताते हुए नेतृत्व की भूमिका सौंपी है। इसके पीछे उनकी हालिया कप्तानी सफलता को अहम कारण माना जा रहा है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाया था। इस उपलब्धि ने उन्हें एक सक्षम लीडर के रूप में स्थापित किया।

खराब दौर के बाद दमदार वापसी

ईशान किशन के करियर में एक समय ऐसा भी आया जब वह भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। 2022 के अंत में उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया और घरेलू क्रिकेट से दूरी के कारण उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने खुद पर काम किया और जोरदार वापसी करते हुए चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का भरोसा फिर से जीत लिया।

फाइनल में खेली यादगार कप्तानी पारी

साल 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया। हरियाणा के खिलाफ उन्होंने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा और अपनी टीम को 69 रन से जीत दिलाई। इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि किशन केवल एक विकेटकीपर-बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि टीम को आगे ले जाने वाले मजबूत कप्तान भी बन सकते हैं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे