सुनील जोशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स के कोच ने दिया इस्तीफा, जल्द ही BCCI में निभाएंगे बड़ी भूमिका

Sunil Joshi Step Down as PBKS Coach: सुनील जोशी ने आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार वो सीओई का गेंदबाजी पद संभाल सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

Sunil Joshi Step Down as PBKS Coach: भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर सुनील जोशी ने आईपीएल 2026 से पहले ही पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच से अपना इस्तीफा दे दिया है। जोशी ने रविवार को फ्रेंचाइजी को इस बात की सूचना दे दी है।

आईएएनएस के अनुसार, जोशी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में स्पिन गेंदबाजी कोच का पद संभाल सकते हैं। उन्होंने 1996 से 2002 के बीच 15 टेस्ट और 69 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले वह स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। वह इस साल की शुरुआत में फाइनल में जगह बनाने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।

आईएएनएस ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि नूशिन अल खादीर, राकेश ध्रुव, प्रीतम गांधे और सौराशीष लाहिड़ी जैसे नाम भी इस पद के दावेदार थे। लेकिन सुनील जोशी को चुना गया क्योंकि वे टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं और उन्होंने घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल टीमों के साथ कोच के रूप में काम किया है। इस वजह से उनकी खास विशेषज्ञता ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए सबसे बेहतर विकल्प बना दिया।

सुनील जोशी ने सीओई में नियुक्ति के बाद दिया इस्तीफा

सुनील जोशी ने सीओई में अपनी नियुक्ति की पुष्टि के बाद पंजाब किंग्स के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की जानकारी सोमवार दोपहर सामने आई। अब वह सीओई में काम करेंगे। सुनील जोशी सीओई में साईराज बहुतुले की जगह लेंगे। जो आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं।

हाल ही में जोशी ने भारत 'ए' टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया, जब टीम लखनऊ और कानपुर में ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ टेस्ट और वनडे की सीरीज खेली थी। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम की कोचिंग भी की है और पहले बांग्लादेश की पुरुष टीम के स्पिन सलाहकार भी रह चुके हैं।

ऐसा रहा है जोशी का करियर

हालांकि, पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा गया कि वह पंजाब किंग्स की टीम को छोड़ रहे है, क्योंकि वह बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। जोशी पिछले कार्यकाल में भी पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे, जब अनिल कुंबले मुख्य कोच थे। उन्होंने इसके बाद भारत के मुख्य चयनकर्ता और फिर सीनियर चयन पैनल के सदस्य के रूप में कार्य किया। जोशी ने 1996 से 2001 के बीच भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 एकदिवसीय मैच खेले।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा