मोहम्मद सिराज लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इधर ICC ने सुनाई मोहम्मद सिराज को सजा, उधर गुस्से से तमतमा गया इंग्लिश दिग्गज

लॉर्ड्स टेस्ट में बेन डकेट का विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज ने आक्रमकता के साथ जश्न मनाया था। इसके बाद उनका कंधा इंग्लिश बल्लेबाज के कंधे से टकरा गया। ऐसे में ICC ने सिराज 15% फीस की कटौती की थी।

संजय सिंह बिष्ट

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद फैसला किया तो कई लोगों का मानना था कि अब टीम इंडिया में आक्रमकता की कमी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कहा जा रहा था कि टीम इंडिया के पास अनुभव की भी कमी होगी। वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अब तक सीरीज के तीन टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 1 भारत तो 2 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं। इस दौरान टीम इंडिया इंग्लैंड को उसी की धरती पर कड़ी टक्कर दी है।

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी आक्रमकता देखने को मिली। इस दौरान भारत के कप्तान शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश बल्लेबाजों को खेल के अलावा आंख से भी डराने का काम किया। इसी बीच बेन डकेट के साथ विकेट के बाद मामूली विवाद के बाद उन पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्मान लगा दिया। अब आईसीसी के इस कदम का इंग्लैंड के ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने विरोध किया है।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने आईसीसी पर उठाए सवाल

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट का विकेट लेने के बाद आक्रमकता के साथ जश्न मनाया था। इंग्लिश बल्लेबाज के खिलाफ सिराज का ये जश्न उनको भारी पड़ गया। जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें सजा दी। अब आईसीसी के इस फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सवाल खेड़े किए हैं। एक इंग्लिश पॉडकास्ट पर बात करते हुए उन्होंने कहा है कि आईसीसी पर जो जुर्माना लगाय है वो उन्हें मजाकिया लगता है।

क्रिकेट पॉडकास्ट फॉर द लव क्रिकेट पर बात करते हुए ब्रॉड ने कहा कि "सिराज पर डकेट के साथ बहस के लिए 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया, ये सच में मुझे मजाकिया लगा। उन्होंने एक बड़ा विकेट का जश्न मनाने के अलावा कुछ भी नहीं किया।"

मोहम्मद सिराज ने एजबेस्टन के बाद लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया। पहले पारी में उन्होंने दो विकेट अपने नाम लिए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने शीर्ष के बल्लेबाज बेन डकेट और और ओली पोप को अपना शिकार बनाया।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद

भारत मंडपम से तिरंगा यात्रा, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की असली ताकत