पथुम निसांका (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टी20 ट्राई सीरीज में श्रीलंका की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को हराकर फाइनल की उम्मीदें बरकरार

Sri Lanka vs Zimbabwe: श्रीलंका ने टी20 ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की और फाइनल की उम्मीदें जिंदा रखीं। निसांका ने नाबाद 98 रन बनाए।

उज्जवल सिन्हा

Sri Lanka vs Zimbabwe, 5th Match: पाकिस्तान में खेले जा रहे टी20 ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर फाइनल की उम्मीद को जिंदा रखा है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने इस टी20 ट्राई सीरीज में पहली जीत भी दर्ज कर ली है। इससे पहले श्रीलंका को जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें मुकालबे में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहलो बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने महज 17 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 36 रन जुटाए। टेलर 16 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ब्रायन बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 36 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को 89 के स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज बेनेट 26 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान रजा ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।

उनके अलावा रयान बर्ल ने भी 26 गेंदों में 37 रनों का योगदान देकर टीम को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रनों तक पहुंचाया। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 2, महीश तीक्षणा ने 2 विकेट चटकाए। जबकि कप्तान दासुन शनाका को 1 विकेट मिला।

श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। पहले विकेट के लिए पथुम निसांका और कामिल मिसारा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 59 रन जोड़े। कामिल 12 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए पथुम निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 64 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका को आसान जीत दिला दी।

निसांका की ताबड़तोड़ पारी

निसांका ने 58 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ नाबाद 98 रन बनाए, जबकि मेंडिस ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जिम्बाब्वे की तरफ से इकलौता विकेट ब्रैड इवांस ने निकाला। श्रीलंका ने इस मुकाबले को 16.2 ओवर में ही जीत लिया और फाइनल की उम्मीदें को भी जिंदा रखा है। अगर श्रीलंका अगले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहता है तो फाइनल में पहुंच जाएगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन