देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत सोशल मीडिया पोस्ट  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

5 दिन की जंग के बाद सामने आई टीम इंडिया की लड़ाई! पडिक्कल की पीठ पर जर्सी का निशान, पंत के कंधे पर चोट के दाग

Sri Lanka vs India Test: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के शरीर पर दिखे कड़े मुकाबले के निशान। पडिक्कल की पीठ पर जर्सी टैटू तो पंत के दिखे चोट के दाग।

सृष्टि मौर्य

Rishabh Pant And Devdutt Padikkal Posts: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट भले ही ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पांच दिनों तक चले कड़े मुकाबले की कहानी अब खिलाड़ियों के शरीर पर दिख रहे निशान बयां कर रहे हैं। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी हैरान हैं।

दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत ने 1-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया था, जबकि कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा। भारत की कोशिश सीरीज को 2-0 से जीतने की थी, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट में शानदार जुझारूपन दिखाया।

पडिक्कल ने खीचा फैंस का ध्यान

देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी के अलावा एक और चीज ने फैंस का ध्यान खींच लिया। पडिक्कल ने अपनी पीठ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें तेज धूप की वजह से उनकी जर्सी का नाम 'DEV' और नंबर 37 उनकी पीठ पर साफ नजर आ रहा था। श्रीलंका की तेज गर्मी में लंबे समय तक मैदान पर रहने का ये अनोखा निशान देखकर फैंस इसे 'नेचुरल जर्सी टैटू' कह रहे हैं।

पडिक्कल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वो इस मौके के लिए बेहद आभारी हैं और इस सीरीज से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि आखिरी स्लाइड में धूप ने उन्हें एक टैटू दे दिया।

पंत के कंधे पर चोट के निशान

ऋषभ पंत के लिए कोलंबो टेस्ट शारीरिक तौर पर काफी मुश्किल रहा। मैच के पहले दिन कलाई पर गेंद लगने के बाद उन्हें 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। हालांकि, पंत ने शानदार वापसी की और 89 गेंदों पर 63 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान उनके कंधे पर भी कई गेंदें लगीं। चोट की वजह से वो तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर सके।

पंत ने हालांकि चौथे दिन फिर विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाली। टेस्ट खत्म होने के बाद पंत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके कंधे पर चोट के नीले निशान और सूजन साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने पांच दिन तक चले मुकाबले को याद करते हुए लिखा कि टीम 2-0 से सीरीज जीतना चाहती थी, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कोलंबो टेस्ट का नतीजा भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन पडिक्कल की पीठ पर बना जर्सी टैटू और पंत के चोट के निशान इस कड़े मुकाबले की पूरी कहानी जरूर बता रहे हैं।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट