पथुम निशंका (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री

T20 WC 2026: श्रीलंकाई टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाज पुथम निसंका ने 52 गेंदों में 100 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

Sri Lanka beat Australia by 8 Wickets:  टी20 विश्व कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

मार्श और हेड की अर्धशतकीय पारियां

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए अर्धशतक लगाए और पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। मार्श ने 27 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली और सात चौके तथा तीन छक्के लगाए। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इसी कारण टीम 200 के करीब पहुंचने के बजाय 181 रन पर ही सिमट गई। अब टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के आगे बढ़ने की राह कठिन नजर आ रही है और समीकरणों के अनुसार उसका सफर यहीं समाप्त होने की संभावना भी जताई जा रही है।

पथुम निसंका का ऐतिहासिक शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शानदार शुरुआत दिलाई। निसंका ने इस मुकाबले में नाबाद 100 रन की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 5 छक्के लगाए। इस शतक के साथ वह सनथ जयसूर्या के बाद टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज बन गए।

मेंडिस और रत्नायके का भी अहम योगदान

निसंका के अलावा कुसल मेंडिस ने भी 38 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। वहीं पवन रत्नायके ने 15 गेंदों पर 28 रन की तेज पारी खेलते हुए मैच को जल्द खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में केवल मार्कस स्टॉयनिस ही प्रभाव छोड़ सके, जिन्होंने दो विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाज कोई सफलता नहीं दिला पाए।

सुपर-8 में पहुंची श्रीलंका

इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर 8 की दौड़ अपनी जगह बना ली है। जबकि ग्रुप से दूसरी टीम के रूप में जिम्बाब्वे के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना होगा कि आगे के मुकाबलों में यह समीकरण किस तरह बदलते हैं।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक