श्रीलंका की महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Women's World Cup 2025 के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Sri Lanka announced World Cup Squad: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका महिला टीम ने दल टीम का ऐलान कर दिया है। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से श्रीलंका और भारत के पास है।

उज्जवल सिन्हा

Sri Lanka announced team for ICC Women's Cricket World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। यह वर्ल्ड कप 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में खेली जाएगी। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका को सौंपी गई है। इस वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

चमारी अट्टापट्टू की नेतृत्व एक अनुभवी टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा और अनुष्का संजीवनी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में मेजबान भारत के खिलाफ करेगा।

वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम चार मुकाबले खेलेगी कोलंबो में

पहला मुकाबला दोनों मेजबान टीम के बीच खेली जाएगी। महिला वर्ल्ड कप में श्रीलंका को तीन मुकाबले भारत में खेलने हैं। वहीं चार मुकाबले अपने घर पर खेलेगी। ऐसे में श्रीलंका के पास अगले राउंड में पहुंचने का बेहतर अवसर होगा। वहीं भारतीय टीम सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेलेगी।

इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह

वहीं इस टीम की बात करूं तो, ऑलराउंड खेल के लिए कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा और अनुश्का संजीवनी को शामिल किया गया है। मिडल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए इमेशा दुलानी, देवमी विहांगा, और पिउमी वत्सला को चुना गया है। गेंदबाजी विभाग में अनुभवी इनोका राणवीरा, सुगांदिका कुमारी, और उदेशिका प्रबोदनी प्रमुख भूमिका निभाएंगी। वहीं युवा गेंदबाज़ माल्की मदारा और अचिनी कुलसूर्या को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुश्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहांगा, पियूमी वात्सला, इनोका राणवीरा, सुगांदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या। ट्रैवलिंग रिजर्व: इनोशी फर्नांडो।

वर्ल्ड कप में श्रीलंका के मैचों का शेड्यूल

तारीख मैच स्थान समय
30 सितंबर 2025 भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला गुवाहाटी दोपहर 3 बजे
4 अक्टूबर 2025 श्रीलंका महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला गुवाहाटी दोपहर 3 बजे
11 अक्टूबर 2025 इंग्लैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला कोलंबो दोपहर 3 बजे
14 अक्टूबर 2025 श्रीलंका महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला कोलंबो दोपहर 3 बजे
17 अक्टूबर 2025 श्रीलंका महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला कोलंबो दोपहर 3 बजे
20 अक्टूबर 2025 श्रीलंका महिला बनाम बांग्लादेश महिला नवी मुंबई दोपहर 3 बजे
24 अक्टूबर 2025 श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला कोलंबो दोपहर 3 बजे

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा