श्रीलंका टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका की टीम घोषित, वानिंदु हसरंगा को वनडे सीरीज में नहीं मिली जगह

Sri Lanka ODI squad for Zimbabwe series: जिम्बाब्वे दौरे के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में वानिंदु हसरंगा को जगह नहीं मिली है।

उज्जवल सिन्हा

Sri Lanka Announced ODIs Team for Zimbabwe series: जिम्बाब्वे में होने वाले दो मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान कर दिया गया है। चरिथ असलंका की कप्तानी में 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को जगह नहीं मिली है। पिछले टी20 सीरीज में हसरंगा चोट के कारण बाहर हो गए थे।

जुलाई में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद अब इस खिलाड़ी को वनडे टीम में भी नहीं चुना गया है। वहीं हसरंगा के अलावा अविष्का फर्नांडो और ईशान मलिंगा को भी बाहर किया गया है। बांग्लादेश सीरीज के बाद इन्हें श्रीलंका की टीम से बाहर कर दिया गया है।

मुख्य खिलाड़ियों को टीम में रखा गया बरकरार

टीम के बाकी मुख्य खिलाड़ी को बरकरार रखा गया है। जिसमें पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा और निशान मदुश्का जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज़ों दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और असिथा फर्नांडो के कंधों पर होगी। उन्हें स्पिन विभाग में महेश तीक्षाना, दुनिथ वेल्लालेज और जेफरी वेंडरसे का साथ मिला है।

नुवानिदु फर्नांडो की हुई वापसी

टीम में 25 वर्षीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नुवानिदु फर्नांडो की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार 2024 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेला था। 22 वर्षीय अनकैप्ड शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पवन रथनायके को भी शामिल किया गया है, जिन्हें मजबूत घरेलू प्रदर्शन के कारण पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की थी जीत

पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने वाली श्रीलंकाई टीम 29 और 31 अगस्त को हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दो वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। नवंबर 2008 के बाद से यह श्रीलंका का ज़िम्बाब्वे का पहला सीमित ओवरों का दौरा होगा और यूएई में होने वाले पुरुष टी20 एशिया कप (9-28 सितंबर) से पहले उनकी तैयारियों का एक अहम हिस्सा होगा।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए श्रीलंका वनडे टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, पवन रथनायके, डुनिथ वेललेज, मिलन रथनायके, महीश तीक्षणा, जेफरी वेंडरसे,असिथा फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी