क्रिकेट

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, चरिथ असलंका की कप्तानी में इस चोटिल खिलाड़ी को मिली जगह

Sri Lanka Announce Squad For Asia Cup: श्रीलंका ने एशिया कप 2025 के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं हसरंगा की टीम में वापसी हुई है।

उज्जवल सिन्हा

Sri Lanka Announce Squad For Asia Cup: एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान कर दिया गया है। एशिया कप के लिए चरिथ असलंका की कप्तानी में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक दुबई में खेली जाएगी। इस टीम में स्टार खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना की वापसी हुई है।

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम वानिंदु हसरंगा की वापसी हुई है। हसरंगा पिछले कुछ सीरीज से टीम से बाहर थे। जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे और उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम में भी शामिल नहीं किया गया था।

पूरी तरह से फिट होने के बाद ही हसरंगा को मिलेगा मौका

हालांकि, इसके बाद भी हसरंगा को एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। एशिया कप के दौरान हसरंगा को प्लेइंग में तब ही खेलने का मौका मिलेगा, जब वो पूरी तरह से फिट होंगे। वहीं स्क्वाड में शामिल अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें कुसल मेंडिस और पथुम निसांका पर टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी रहने वाली है।

ऑलराउंडरों पर होगी दारोमदार

इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लागे और कप्तान चरिथ असलंका शामिल हैं। वहीं तेज गेंदबाजी के रूप में मथीशा पथिराना को शामिल किया गया है। उसके अलावा नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा को भी टीम में रखा गया है।

13 सितंबर को श्रीलंका का पहला मैच

2022 की चैंपियन श्रीलंका टीम टी20 एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 13 सितंबर को अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम 15 सितंबर को दुबई में हांगकांग से भिड़ेगी। श्रीलंका अपना अंतिम ग्रुप चरण का मैच 18 सितंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका की टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लागे, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

एशिया कप के लिए श्रीलंका की शेड्यूल

तारीख खिलाफ स्थान
13 सितंबर 2025 बांग्लादेश अबू धाबी
15 सितंबर 2025 हांगकांग दुबई
18 सितंबर 2025 अफगानिस्तान अबू धाबी

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई