सांकेतिक तस्वीर Source- AI
क्रिकेट

SL A vs PAK A Final Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, फाइनल में श्रीलंका से हो रहा है मुकाबला

Sri Lanka A vs Pakistan A Final Live: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका-ए और पाकिस्तान-ए भिड़ेंगे। पाकिस्तान तीन बार चैंपियन रहा है, जबकि श्रीलंका ने दो बार खिताब जीता है।

अर्पित शुक्ला

Sri Lanka A vs Pakistan A Final Live Updates: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को श्रीलंका-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताब के लिए आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

श्रीलंका-ए ने सेमीफाइनल में भारत-ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, पाकिस्तान-ए ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश-ए को 5 विकेट से मात दी। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उसने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में भी जीत दर्ज की।

श्रीलंका-ए और पाकिस्तान-ए के बीच इस फाइनल मुकाबले से जुड़े सभी लाइव अपडेट, स्कोर और मैच की हर बड़ी जानकारी के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

SL A vs PAK A Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

पाकिस्तान ए की प्लेइंग XI: शमाइल हुसैन, माज़ सदाकत, शाहज़ैब ख़ान, हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, रोहेल नाज़िर (विकेटकीपर), मुहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकीम, अली रज़ा

श्रीलंका ए की प्लेइंग XI: लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मधुश्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, रविंदु फर्नांडो, विजयकांत वियास्कांत, लहिरू समराकून, वानुजा सहन, गरुका संकेथ

SL A vs PAK A Live Score:  हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

पाकिस्तान A बनाम श्रीलंका A के बीच साल 2017 से कुल नौ मुकाबले (वनडे और टी-20) खेले गए हैं। पाकिस्तान ए की टीम ने पांच मुकाबले जीते हैं। श्रीलंका ए को दो बार जीत मिली है। वहीं दो मैच का नतीजा नहीं निकल सका है।

SL A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के इतिहास में पाकिस्तान-ए सबसे सफल टीम है। उसने अब तक तीन बार (2019, 2023 और 2025) खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम मौजूदा चैंपियन भी है। दूसरी ओर, श्रीलंका-ए ने 2017 और 2018 में लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब उसकी नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर होगी। पाकिस्तान अगर फाइनल जीतता है तो वह अपना खिताब बरकरार रखेगा। वहीं, श्रीलंका की जीत से दोनों टीमों के खिताब की संख्या तीन-तीन हो जाएगी।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान